वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना वायरस : 84 वर्षीय महिला सहित 30 हुए संक्रमित -

कोरोना वायरस : 84 वर्षीय महिला सहित 30 हुए संक्रमित

हरमुद्दा

रतलाम, 22 दिसंबर। कोरोना वायरस के संक्रमण की रिपोर्ट में मंगलवार को एक दर्जन संक्रमित लोगों का इजाफा हुआ है। सोमवार को जहां 18 महिला पुरुष संक्रमित हुए थे, वही मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में 30 महिला पुरुष और बच्चे संक्रमण का शिकार हुए हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है। शास्त्री नगर के 74 वर्षीय पुरुष सहित 10 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें 11 साल का बालक भी शामिल है।

IMG_20201106_222418

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि ग्राम लोहारी जावरा के 39 वर्षीय पुरुष, ढोढर के 65 वर्षीय पुरुष, रतलाम के हनुमान रुंडी की 68 वर्षीय महिला, आदर्श गुरु कल्याण नगर के 35 वर्षीय पुरुष, शास्त्री नगर के 74 वर्षीय पुरुष, 68 वर्षीय महिला, 39 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय पुरुष, 12 वर्षीय बालिका, 17 वर्षीय बालक, 15 वर्षीय बालक, 12 वर्षीय बालिका, 11 वर्षीय बालक, 41 वर्षीय महिला, पूनम विहार कॉलोनी के 32 वर्षीय पुरुष, ग्राम पंचेड़ के 30 वर्षीय पुरुष, रतलाम शहर सराय के 75 वर्षीय पुरुष, हटिराम दरवाजे के 33 वर्षीय पुरुष, ताला वाली गली चौमुखी पुल की 84 वर्षीय महिला, ग्राम खजुरिया के 28 वर्षीय पुरुष, बिलपांक की 24 वर्षीय तथा 40 वर्षीय महिलाएं, रतलाम सिद्धांचल कॉलोनी के 68 वर्षीय पुरुष, राजीव नगर की 52 वर्षीय महिला, शहर सराय के 52 वर्षीय पुरुष, गांधीनगर के 38 वर्षीय पुरुष, गणेश नगर के 35 वर्षीय पुरुष, रावटी पंचायत की 55 वर्षीय महिला, ग्राम भीमा खेड़ी के 71 वर्षीय पुरुष, ग्राम दुधाखेड़ी के 27 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव आए हैं।

IMG-20201222-WA0230

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *