वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मिलावट से मुक्ति अभियान : अमले ने रतलाम तथा जावरा के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, लिए नमूने -

मिलावट से मुक्ति अभियान : अमले ने रतलाम तथा जावरा के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, लिए नमूने

1 min read

हरमुद्दा
रतलाम, 29 दिसंबर। मिलावट से मुक्ति अभियान में कार्रवाई निरंतर जारी है। 29 दिसंबर को खाद्य एवं औषधि प्रशासन के द्वारा रतलाम शहर तथा जावरा के खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए 6 नमूने लिए गए।

IMG_20201026_114645

कलेक्टर गोपालचंद्र डाड के निर्देश पर निरीक्षण दल द्वारा रिलायंस रिटेल प्राइवेट लिमिटेड महू-नीमच रोड रतलाम से दो नमूने लिए गए जिनमें 1 सिल्वर कॉइन बेसन पेक तथा एक पिंक डिलाईट गुड़ पेक का नमूना लिया गया। जावरा के माप ट्रेडर्स आलोट रोड से सौंफ का एक नमूना लिया गया। जावरा के स्वामी ट्रेडर्स कोठी बाजार से एक वेजिटेबल पेक तथा दूसरा कॉरनिक कुकिंग मीडियम पेक का नमूना लिया गया। संख्या के आधार पर प्रज्ञा वेजिटेबल फैट पैक तथा कॉरनिक कुकिंग मीडियम पेक दोनों मिलाकर 48 लीटर सामग्री जांच रिपोर्ट आने तक जप्त की गई। अग्रवाल ट्रेडर्स कोठी बाजार से एक नमूना फाइव स्टार खजूर पेक का लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *