वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे बाइक चालक को टक्कर मारकर घायल किया अज्ञात वाहन ने -

बाइक चालक को टक्कर मारकर घायल किया अज्ञात वाहन ने

🔲 वाहन चालक फरार, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

हरमुद्दा
रतलाम , 01 जनवरी। सड़क हादसे में बाइक चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर गंभीर रूप से घायल को जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत 40 वर्षीय अशोक पिता नाथूलाल पाटीदार निवासी ग्राम रेन महू शुक्रवार दोपहर में मोटर साईकल से फोरलेन होता हुआ, अपने घर लौट रहा था। इस दौरान बिलपांक फंडे पर अज्ञात वाहन चालक ने अशोक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फ़रार हो गया।

जानकारी मिलते ही बिलपांक पुलिस पहुंची मौके पर

घटना की जानकारी मिलने पर बिलपांक पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अशोक को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *