वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे भाजपा मंडल अध्यक्ष गुडरखेड़ा ने की मंडल पदाधिकारियों की घोषणा -

भाजपा मंडल अध्यक्ष गुडरखेड़ा ने की मंडल पदाधिकारियों की घोषणा

हरमुद्दा

पिपलौदा, 5 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय की अनुशंसा व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा की सहमति से भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेडा ने मंडल पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमे 6 उपाध्‍यक्ष, 6 मंत्री तथा 2 महामंत्री बनाए गए हैं।

पदाधिकारियों में 6 महिलाओं को भी स्‍थान दिया गया है। धामेड़ी के दिनेश पाटीदार तथा चांचरी के अशोक निनामा को महामंत्री, संगीता भंवर धनगर, जोरावरसिंह, कचरूलाल जाट, कांतिलाल पाटीदार, डॉ.ओपी जोशी, कारूलाल डांगी को उपाध्‍यक्ष, रामगोपाली नारायण धनगर, रामकन्या बालाराम पाटीदार, लोकेंद्रसिंह सिसोदिया, गिरधारीलाल माली, भेरूसिंह सोलंकी, गीताबाई शंकरलाल पारगी को मंत्री, सुगन प्रकाशचन्द्र पाटीदार कोषाध्‍यक्ष संगीता गेंदालाल सेन को सह कोषाध्‍यक्ष, मण्डल प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी प्रफुल्‍ल जैन,सह मीडिया प्रभारी चंद्रप्रकाश पालीवाल, कार्यालयमंत्री महेश बोहरा, सह कार्यालय मंत्री माणक पाटीदार,गोपाल पटेल, आईटी सेल प्रभारी मनमोहनसिंह राणा, सह प्रभारी दिव्यांशु शर्मा, प्रहलाद पाटीदार को मनोनीत किया गया। साथ ही 35 कार्यकर्ताओ को कार्यकारिणी में लिया गया व 78 विशेष स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *