वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे भारत के कई राज्यों सहित तजाकिस्तान,  अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके -

भारत के कई राज्यों सहित तजाकिस्तान,  अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके

1 min read

पंजाब के अमृतसर में सतह से 10 किलोमीटर नीचे केंद्र

घरों से निकलकर बाहर आए लोग

लोगों में दहशत का माहौल

देश के 8 राज्यों में भूकंप के झटके

हरमुद्दा
शुक्रवार, 12 फरवरी। शुक्रवार की रात को उत्तरी भारत एकाएक थर्रा गया। भारत के 8 राज्यों सहित पाकिस्तान, तजाकिस्तान, अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, जहां पर तीव्रता अधिक नापी गई। भूकंप के झटके कुछ सेकेंड तक दिल्ली-एनसीआर व उसके आस-पास के इलाकों में महसूस हुए। भारत में पंजाब का अमृतसर और राजस्थान का अलवर भूकंप का केंद्र रहा है।

दिल्ली में शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 थी और इसका केंद्र पंजाब अमृतसर में सतह से 10 किलोमीटर नीचे था। दिल्ली के अलावा पंजाब, उत्तराखंड व आस-पास के इलाकों में भूकंप झटके महसूस होने पर कुछ लोग अपने घरों व दुकानों से बाहर भी निकल आए। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने के आखिर में भी दिल्ली-एनसीआर में झटके महसूस हुए। अफगानिस्तान में 7.5 की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। वहीं तजाकिस्तान में 6.2 व पाकिस्तान में 6.4 की तीव्रता रही।

देश के 8 राज्य में भूकंप के झटके

देश के दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान पंजाब, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, लद्दाख शामिल है, जहां पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं। जब भूकंप के झटके लग रहे थे, उस समय लोग अपने अपने घरों में समाचार और सीरियल देख रहे थे।

लोगों में दहशत का माहौल

भूकंप के झटके महसूस होने के बाद से ही लोगों में दहशत का माहौल है। लोग घरों से बाहर निकल गए हैं। परिचित अपने यहां पर फोन खटखटा रहे हैं कि क्या स्थिति है, सभी सहमे हुए हैं। लोगों की नींद एकाएक उड़ गई है। अफगानिस्तान से शुरू हुआ भूकंप राजस्थान से पंजाब होते हुए भूकंप की तीव्रता कम हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *