वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे रतलाम स्थापना दिवस बसंत पंचमी : 16 फरवरी को वाहन रैली निकालकर करेंगे प्रतिमा पर माल्यार्पण -

रतलाम स्थापना दिवस बसंत पंचमी : 16 फरवरी को वाहन रैली निकालकर करेंगे प्रतिमा पर माल्यार्पण

रत्नपुरी स्थापना उत्सव समिति के बैनर तले आयोजन

हरमुद्दा
रतलाम, 14 फरवरी। रतलाम के स्थापना दिवस बसंत पंचमी पर रत्नपुरी स्थापना उत्सव समिति के बैनर तले 16 फरवरी को वाहन रैली निकालकर महाराजा रतनसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।


रत्नपुरी स्थापना समिति ने सरंक्षक पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी ने हरमुद्दा बताया कि 16 फरवरी  को प्रातः 10 बजे महलवाड़ा से विशाल वाहन रैली जय रतलाम के उद्वघोष एवं गीत के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से होकर नगर निगम चैराहा पर पहुंचेगी।
जहां स्थापित महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया जाएगा।

यह रहेगा रैली का मार्ग

वाहन रैली महलवाड़ा से डालूमोदी बाजार, माणक चौक, घांस बाजार, चौमुखीपुल, चांदनी चौक, बजाज खाना, गणेश देवरी, रानी जी का मंदिर, शहर सराय, गायत्री टॉकीज रोड, सैलाना बस स्टैंड, जीपीओ रोड, बाल चिकित्सालय, लोकेन्द्र टाकीज , शहर सराय, अण्डागली से कॉलेज रोड होते हुए नगर निगम चौराहा पहुंचेगी। जहां पर महाराजा रतनसिंह जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महलवाड़ा  पर समापन होगा ।

आयोजन को सफल बनाने का किया इन्होंने आह्वान

रत्नपुरी स्थापना उत्सव समिति के महेन्द्र कोठारी, बजरंग पुरोहित, अशोक चौटाला, ललित कोठारी, प्रदीप उपाध्याय, महेन्द्र गादिया, पवन सोमानी, दिनेेेश पोरवाल,  राजेन्द्र राठौर, सुरेन्द्र जोशी मुन्ना, अशोक जैन लाला, मोहन मुरलीवाला, गोपाल सोलंकी, मनीष शर्मा, यतेन्द्र भारद्वाज, शुभम चौहान, प्रभु नेका, दिलीप गांधी,  राजेन्द्र मोर्य , राजेश मूणत, राकेश पिपाड़ा , मधु शिरोड़कर, धमेन्द्र अग्रवाल, संजय आचलिया, पंकज ओझा, प्रभात सुराना, तपन शर्मा, रामबाबु शर्मा, कमल जैन , किशोर बिजरावत, गोपाल सोनी, महेश सोलंकी, कन्हैयालाल डगवाल, संदीप यादव, डाॅ. ईश्वर बोराना, महेन्द्र भरकुन्दिया,  गोपाल परमार, नीरज परमार, सुदीप पटेल, विनोद राठौर, राजेश पवन शर्मा, राजेश पाण्डे, राजेश कटारिया,  इरशाद मंसुरी,  ईश्वर पांचाल, अरुण चौरड़िया, निर्मल मालवीय, आशीष डागा, गोपाल राठी,  नवदीप शर्मा, विजय पासा, तोलीराम शर्मा, नरेन्द्र कावड़िया, कमलेश टाॅक, देवेन्द्र टटावत, राजेश पांचाल, महेरबान सिंह , सुन्दर वर्मा, अन्नु चनाल,  मनोज यादव, महेश माहेश्वरी, श्रेणीक जैन, कनिष्क कुमावत, रंजीत राठौर, अशोक चौहान, आशुतोष चौहान, चेतन पावेचा, शैलेन्द्र चौहान आदि ने रतलाम नगरवासियों, सामाजिक संस्थाओं, खेल सगंठन एवं परिवारजनों के साथ स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *