वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना वायरस : केवल 7 संक्रमित, 34 हुए डिस्चार्ज -

कोरोना वायरस : केवल 7 संक्रमित, 34 हुए डिस्चार्ज

हरमुद्दा
रतलाम, 10 जून। पूरा बाजार खोलने के बाद गुरुवार को संक्रमित की संख्या में एक की वृद्धि हुई और आंकड़ा बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को 7 का रहा। सभी का उपचार किया जा रहा है। 34 को डिस्चार्ज किया गया।

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में 13 साल की बालिका से लेकर 58 साल की महिला तक संक्रमित हुए हैं। रतलाम के गणेश नगर, दीनदयाल नगर, जवाहर नगर, सिद्धिविनायक कॉलोनी, सैलाना, जावरा व पिपलौदा के संक्रमित हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के डॉ गौरव बोरीवाल ने बताया कि अब तक 17431 महिला पुरुष और बच्चे संक्रमित हुए हैं जिनमें से 16841 वर्ष होने के उपरांत घर लौट गए हैं। गुरुवार को 34 महिला व पुरुषों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। 282 महिला पुरुषों का उपचार किया जा रहा है। 894 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी शेष है।

मेडिकल कॉलेज  में अब 52 पेशेंट भर्ती

शासकीय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में गुरूवार को केवल 52 पेशेंट भर्ती थे। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि आज 16 पेशेंट डिस्चार्ज हुए वहीं 10 मरीजों को भर्ती किया गया। आईसीयू में 56 में से 21 बेड पर पेशेंट भर्ती है। एचडीयू में 172 में से 12 बेड पर मरीज भर्ती है। ऑक्सीजन बेड 180 में से 14 पर पेशेंट भर्ती है। नॉन ऑक्सीजन बेड 142 में से 5 बेड पर पेशेंट भर्ती है। कुल 52 पेशेंट भर्ती हैं जिनमें से 30 कोरोना पाजिटिव है तथा शेष ऑक्सीजन लेवल एवं अन्य समस्याओं वाले हैं। मेडिकल कॉलेज में आज रिक्त बेड 498 रहे। उन्होंने बताया कि आज  रेमडेसिविर की स्थिति अनुसार टोटल रिसीव 7580,  डिस्ट्रीब्यूट  1557,  कन्ज्यूमड 5933, करंट स्टाक 90 रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *