वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सेहत सरोकार : सिविल हॉस्पिटल के लिए एक और ऑक्सीजन प्लांट मंजूर, 160 मरीजों को मिलेगी एक साथ ऑक्सीजन की सुविधा -

सेहत सरोकार : सिविल हॉस्पिटल के लिए एक और ऑक्सीजन प्लांट मंजूर, 160 मरीजों को मिलेगी एक साथ ऑक्सीजन की सुविधा

 विधायक डॉ. पाण्डेय की जन हितैषी पहल

 सिटी स्केन मशीन भी स्वीकृति

हरमुद्दा
जावरा/रतलाम 18 जून। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सिविल हास्पिटल जावरा में एक और नवीन आक्सीजन प्लांट और सिटी स्केन मशीन की स्वीकृति प्रदान कर दी है। कुछ समय पूर्व ही सिविल हास्पिटल जावरा में जनसहयोग से आक्सीजन प्लांट की स्थापना हुई। दोनों प्लांट से लगभग 160 से अधिक मरीजो को आक्सीजन की सुविधा मिलेगी। जिले में पहला चिकित्सालय है, जहां दो आक्सीजन प्लांट की सुविधा होगी। जावरा विधानसभा क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधा हेतु विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय की जन हितैषी पहल पर यह सुविधा मिल रही है।

डॉ. पाण्डेय ने अनुविभागीय अधिकारी राहुल धोटे व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक पालडिया के साथ सिविल हास्पिटल में स्थल निरीक्षण किया। दोनों ही सुविधाओं के लिए जगह चयनित की गई। सिटी स्केन मशीन के लिए थीटा कम्पनी के इंजीनियरों ने भी चयनित स्थल का निरीक्षण किया और चिकित्सको से चर्चा की।

नए प्लांट से मिलेगी 100 मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा

सिविल हास्पिटल जावरा में एक और नवीन आक्सीजन प्लांट 500 एलपीपी की क्षमता का होगा जिससे लगभग 100 मरीजो को सीधे आक्सीजन की सुविधा मिलेगी। पूर्व में स्थापित प्लांट से लगभग 60 मरीजो को आक्सीजन की सुविधा का प्रावधान किया गया है। नवीन आक्सीजन प्लांट के स्थापित होने के बाद सिविल हास्पिटल जावरा में लगभग 160 मरीजो को आक्सीजन की सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा सिटी स्केन मशीन भी शीघ्र ही सिविल हास्पिटल में स्थापित की जाएगी।

जिले का पहला सिविल हॉस्पिटल जहां 2 ऑक्सीजन प्लांट

उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले में पहला एसा चिकित्सालय है जहाँ दो आक्सीजन प्लांट स्थापित होंगे। इसके अलावा सिविल हास्पिटल में अत्याधुनिक चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए भी प्रोजेक्ट तेयार किये गये है जिसमे 10 बेड का आधुनिक संसाधनों से युक्त आईसीयू, 10 बेड आर्थोपेडिक आईसीयू व 20 बेड बच्चो का नया वार्ड तैयार किया जाएगा। प्रोजेक्ट को भी शुरू करने की कार्यवाही की जा रही है। आगामी दिनों में इसका लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *