वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सीनियर राष्ट्रीय इंटर स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता : मध्यप्रदेश ने जीता स्वर्ण पदक -

सीनियर राष्ट्रीय इंटर स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता : मध्यप्रदेश ने जीता स्वर्ण पदक

विक्रम सिंह ने फहराई विजय पताका


हरमुद्दा
पटियाला, 25 जून। पटियाला में चल रही  सीनियर राष्ट्रीय इंटर स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश को स्वर्णिम सफलता प्राप्त हुई। धावक विक्रम सिंह ने विजय पताका फहराई।

मध्यप्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमानत खान ने हरमुद्दा को बताया कि पटियाला (पंजाब) में 18 से 25 जून तक सीनियर राष्ट्रीय इण्टर स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता चल रही है। इस प्रतियोगिता में पुरुषों की 10000 मीटर दौड़ में  मध्यप्रदेश के विक्रम सिंह ने सभी प्रतिद्वंदी धावकों को परास्त करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर मध्यप्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता के माध्यम से आगामी टोक्यो ओलम्पिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया जाएगा।

सफलता पर दी बधाई

विक्रम सिंह द्वारा मध्यप्रदेश को स्वर्णिम सफलता दिलाने पर एथलेटिक्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष मुमताज़ खान, मध्यप्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव ए मुरलीधर, संयुक्त सचिव महेंद्र विश्व कर्मा, राजेन्द्रपाल आदि ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *