वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे पद एवं संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ दिलवाई मनोनीत पदाधिकारियों को -

पद एवं संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ दिलवाई मनोनीत पदाधिकारियों को

 जबलपुर में हुआ मध्य प्रदेश टेंट एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह

 त्रैमासिक मीटिंग शामिल हुए रतलाम से मनोनीत पदाधिकारी

हरमुद्दा
रतलाम, 27 जुलाई। फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश टेंट एसोसिएशन भोपाल (रजि.) के नवीन पदाधिकारियों के मनोनयन के पश्चात संस्कारधानी जबलपुर के कचनार क्लब में आयोजित शपथ ग्रहण एवं त्रैमासिक मीटिंग हुई। शपथ समारोह में रतलाम से मनोनीत पदाधिकारी शामिल हुए। पद एवं संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ ली।

संस्था के सह सचिव कमल सिंघल ने हरमुद्दा को बताया कि ऑल इंडिया टेंट ऑर्गेनाइजेशन (नई दिल्ली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल, उपाध्यक्ष अशोक चावला, महासचिव अनिल राव, कोषाध्यक्ष पंकज शौकीन के मुख्य आतिथ्य तथा प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह खनूजा, महासचिव राजेश हार्डिया कोषाध्यक्ष संजय जैन अशोक कानूनगो के नेतृत्व, कार्यक्रम के आयोजन कर्ता जबलपुर टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू खालसा के विशेष सान्निध्य में प्रदेश के 42 जिलों के जिला एवं तहसील अध्यक्ष सचिव एवं अन्य पदाधिकारी की उपस्थिति में मनोनीत हुए नवीन पदाधिकारियों को पद एवं संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ दिलवाई गई।

रतलाम से मनोनीत पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

शपथ समारोह में रतलाम जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत तथा कोर कमेटी सदस्य आशुतोष वशिष्ठ एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत हुए सुभाष मूणत का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी में मनोनीत हुए संदीप बोथरा, अरुण संघवी, करण पाल सिंह सिसौदिया एवं  पीरुलाल बारिया का भी सम्मान किया गया ।

व्यापारी करवाएं एम.एस.एम. ई. में रजिस्ट्रेशन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में समस्त व्यापारियों से कोरोना महामारी के कारण हुए व्यापार के नुकसान मै संयम एवं धैर्य बनाए रखने की सलाह दी गई साथ ही समस्त व्यापारियों को एम.एस. एम. ई. में रजिस्ट्रेशन करवाने पर जोर दिया गया एवं इससे होने वाले फायदों पर विस्तार से चर्चा की गई।
  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *