वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे टोक्यो ओलंपिक : छोरियां कम ना है छोरों से, चक दिया इंडिया, ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा, गोल्ड मेडल से दो कदम दूर -

टोक्यो ओलंपिक : छोरियां कम ना है छोरों से, चक दिया इंडिया, ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा, गोल्ड मेडल से दो कदम दूर

1 min read

 भारत की गुरजीत कौर ने किया विजयी गोल

हरमुद्दा
सोमवार, 2 अगस्त। टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों में छोरियों ने 41 साल बाद इतिहास रचते हुए इंडिया चक दिया। सोमवार को भारतीय महिला हॉकी टीम से गुरजीत कौर ने विजयी गोल करते हुए सेमीफाइनल में अपनी टीम की जगह बनाई। भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ दिया। गोल्ड मेडल से भारतीय महिला हॉकी टीम केवल दो कदम दूरी पर है।

सोमवार को टोक्यो में ओलंपिक खेलों के तहत महिला हॉकी मैच में भारत की महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त देते हुए सेमीफाइनल में पहुंची। महिला हॉकी टीम ने 41 साल बाद यह कारनाम करके दिखाया है।

विजय गोल करने वाले भारत के खिलाड़ी गुरजीत कौर

भारत की ओर से गुरजीत कौर ने विजयी गोल किया। महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया है। अब भारतीय महिलाओं की हॉकी टीम गोल्ड से सिर्फ दो कदम दूर है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी ट्विट कर महिला हॉकी टीम को बधाई दी है।

 वह नहीं कर पाई क्वालीफाई

भारत की स्टार धाविका धाविका दुती चंद सोमवार को ओलंपिक स्टेडियम ट्रैक-2 में 200 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में सफल नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के मुताबिक हीट-4 में दौड़ते हुए दुती ने सीजन की सर्वश्रेष्ठ 23.85 टाइमिंग के साथ समाप्त किया, लेकिन इसके बावजूद यह अच्छा नहीं रहा क्योंकि यह स्पर्धा में दुती चंद 7वें स्थान पर रहीं और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई।

सोमवार को इन खिलाड़ियों से है पदक की उम्मीद

सोमवार को टोक्यो ओलंपिक में चक्का फेंक खिलाड़ी कमल प्रीत कौर से पदक की उम्मीद लगाई जा रही है। कमल प्रीत कौर सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं और सोमवार को उनका मुकाबला होगा। सेमीफाइनल जीतने के साथ ही भारत का एक और पदक पक्का हो जाएगा। वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम से भी देश को उम्मीद होगी कि वे अपना क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश करें। गौरतलब है कि वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के रजत पदक जीतने के बाद रविवार को बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने कांस्य पदक जीता है।

पदक तालिका पर एक नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *