वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे भारत छोड़ो आंदोलन की तरह केंद्र की सरकार को हटाने के लिए जरूरत है एक आंदोलन की : कटारिया -

भारत छोड़ो आंदोलन की तरह केंद्र की सरकार को हटाने के लिए जरूरत है एक आंदोलन की : कटारिया

 भारत छोड़ो आंदोलन, अंतरराष्ट्रीय विश्व आदिवासी दिवस मनाया शहर कांग्रेस ने

हरमुद्दा
रतलाम, 9 अगस्त। भारत छोड़ो आंदोलन की तरह ही वर्तमान समय में पुनः इसी प्रकार के एक आंदोलन की आवश्यकता केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हटाने के लिए है।

यह बात शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कही। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को भारत छोड़ो आंदोलन, विश्व आदिवासी दिवस और युवा कांग्रेस की स्थापना दिवस मनाया। शहर कांग्रेस कार्यालय पर हुए आयोजन में देश के महान  महापुरुषों के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने भारत छोड़ो आंदोलन पर प्रकाश डाला।

विश्व आदिवासी दिवस अवकाश निरस्त करने का विरोध

बैठक को जेम्स चाको, यास्मिन शेरानी, रजनीकांत व्यास, शांतिलाल मालवीय  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या, कमरुद्दीन कछवाय, राजीव रावत,  संगीता कांकरिया आदि ने सम्बोधित  किया। वक्ताओं ने विश्व आदिवासी दिवस पर राज्य शासन द्वारा अवकाश निरस्त करने का विरोध किया।

यह से मौजूद

इस अवसर पर हितेश पैमाल, निशा विजय एडना, अनिल पुरोहित, जगदीश अकोदिया, सुजीत उपाध्याय रवि वर्मा,घर्मेन्द शर्मा, अनिल नादेंचा, , संजय खंडकर, नारायण पंड्या, ओमप्रकाश त्रिपाठी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, साजिद कुरैशी, युसूफ शाह, रजिया मंसूरी ,आरिफा कछवाहा, भंवर लाल शर्मा, आजाद मामू , विजय पंड्या, दीपक सेन, आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे। बैठक का संचालन जोएब आरिफ ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *