वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित स्टेशन श्रेणी इंदौर प्रथम, रतलाम रहा दूसरे स्थान पर -

सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित स्टेशन श्रेणी इंदौर प्रथम, रतलाम रहा दूसरे स्थान पर

1 min read

हरमुद्दा
रतलाम, 15 अप्रैल। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 64 वाँ रेल सप्ताह समारोह के तहत मंडल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक आरएन सुनकर द्वारा व्यक्गित, सामूहिक एवं अन्य पुरस्कार व शील्ड का वितरण किया गया।
मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मचारियों को पुरस्कृत करने हेतु 64वाँ रेल सप्ताह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन मंडल कार्यालय के एनेक्सी हॉल में किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए नामित स्टेशनों को नौ शील्ड भी
दी गई।

सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित स्टेशन श्रेणी ए1/ए प्रथम-इंदौर स्टेशन, द्वितीय-रतलाम स्टेशन
सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित स्टेशन श्रेणी बी दाहोद स्टेशन
सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित स्टेशन श्रेणी डी बेरछा स्टेशन
सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित स्टेशन श्रेणी ई कालाकुंड स्टेशन
सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित रनिंग रुम उज्जैन रनिंग रुम
सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित कर्षण डिपो ओ.एच.ई. डिपो रतलाम
सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित रेलपथ खंड वरि.सेक्शन इंजी. /रे.प./सिहोर-भोपाल-उज्जैन खंड
सर्वश्रेष्ठ माल गोदाम मांगलिया मालगोदाम
सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित विद्युत डिपो इलेक्ट्रिकल (पावर डिपो) नीमच
हुआ दीप प्रज्ज्वलन
कार्यक्रम की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनकर, अपर मंडल रेल प्रबंधक केके सिन्हा द्वारा माँ सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का आरंभ माँ सरस्वती की वंदना के साथ की गयी। इसके उपरान्त मंडल के अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियाँ दी।
आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित
संस्कृतिक कार्यक्रम के उपरान्त अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सिन्हा द्वारा पुरस्कार ग्रहण करने हेतु मंडल के विभिन्न स्टेशनों से आए हुए कर्मचारियों को बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी कर्मठता, सत्यनिष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने व रतलाम मंडल को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया।
कम समय में अच्छा कार्य: डीआरएम
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनकर ने कहा कि वर्ष 2018-19 में रतलाम मंडल पर कई उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं जिसमें पातालपानी कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन को तीन महीने के एक छोटे सी समयावधि में पूर्ण करना काफी प्रशंसनीय है। इस कार्य की प्रशंसा मुख्यालय, रेलवे बोर्ड एवं रेल मंत्रालय स्तर पर किया गया है। यह कार्य मंडल के कर्मठ कर्मचारियों के कारण ही संभव हो सका है। कर्मचारियों द्वारा कर्मठता के साथ उत्कृष्ट कार्य करने के कारण है। काफी अहम सुधार रतलाम मंडल पर हुआ है।
दिए पुरस्कार
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें सबसे पहले वर्ष 2018-19 के लिए महाप्रबंधक स्तर पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को तथा महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे के वार्षिक निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। उसके बाद मंडल रेल प्रबंधक पुरस्कार हेतु नामित कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक के कर कमलों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
यह थे उपस्थित
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एके मालवीय, वरि.मंडल वित्त प्रबंधक रविरंजन, वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक एसके मीणा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विपुल सिंघल, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त कुमार निशांत, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) योगेश शर्मा, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर(टीआरओ) प्रदीप मीणा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। आभार मंडल कार्मिक अधिकारी आरएन मीणा ने माना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *