वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे दिव्यांग वृद्ध महिला गेंदी बाई को देखा तो उनके पास पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान -

दिव्यांग वृद्ध महिला गेंदी बाई को देखा तो उनके पास पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 वृद्ध महिला ने बोला धन्यवाद मोदी जी, धन्यवाद शिवराज जी

 चाय की चुस्की लेकर कहा बहुत अच्छी बनाई

हरमुद्दा
रतलाम, 26 अगस्त। अलकापुरी कम्युनिटी हॉल स्थित वैक्सीनेशन सेंटर रतलाम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवेश करते से ही दिव्यांग वृद्ध महिला गेदी बाई को देखा तो उनके पास पहुंचे वृद्ध महिला ने धन्यवाद मोदी जी।  धन्यवाद शिवराज जी बोला।

गेंदी बाई को टीका लगाते हुए मुख्यमंत्री

वैक्सीनेशन कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री ने वृद्ध दिव्यांग महिला के वैक्सीनेशन के लिए हाल के अंदर से वैक्सीनेटर बुलवाएं और वैक्सीनेशन करवाया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रतलाम के अलकापुरी कम्युनिटी हॉल स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीनेटर लाल कुमार राठौर व सोनाली पंड्या से चर्चा की। टीका लगवाने आई निराला नगर रतलाम की सलोनी मलानिया से चर्चा की सलोनी को आशीर्वाद दिया।

चाय की चुस्की लेकर मुख्यमंत्री ने बहुत अच्छी बनाई

चाय पीते हुए सीईओ जिला पंचायत सीईओ मीनाक्षी सिंह से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री

परिसर में मौजूद ग्राम करमदी के तुलसी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं कला मकवाना, लक्ष्मी मकवाना, सुशीला मकवाना, लीला मकवाना आदि महिलाओं से चर्चा की। उनके द्वारा बनाई गई चाय पी और खुशी से कहा की चाय बहुत अच्छी बनाई है। स्वयं सहायता समूह की गतिविधियों की जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ मीनाक्षी सिंह ने जिले के स्वयं सहायता समूह की आर्थिक गतिविधियों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

स्वयं सहायता समूह की मकवाना बहनों से मिलते हुए मुख्यमंत्री

यह थे मौजूद

सांसद गुमान सिंह डामोर, विधायक चैतन्य काश्यप, डॉ राजेंद्र पांडे, दिलीप मकवाना, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी उपस्थित थे।

दिव्यांग पर्यवेक्षक से की चर्चा

अलकापुरी कम्युनिटी हॉल में ड्यूटी पर तैनात महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक दिव्यांग अंतिम वाला खराड़ी से भी मुख्यमंत्री ने चर्चा की और उनकी हौसला अफजाई की।

मुख्यमंत्री के आगमन की चित्रमयी झलकियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *