वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे किया श्रमदान और सूत कताई, नाटक से स्वच्छ भारत की रीत समझाई -

किया श्रमदान और सूत कताई, नाटक से स्वच्छ भारत की रीत समझाई

1 min read

🔲 कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट द्वारा मनाई गांधी जयंती, सप्ताह भर होंगे विविध आयोजन

हरमुद्दा
इंदौर, 2 अक्टूबर। महाविद्यालय की छात्राओं ने श्रमदान किया। सूत की कताई की। बापू के स्वच्छ भारत के सपने की नाटक के माध्यम से रीत समझाई। यह सब हुआ कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट द्वारा मनाई गई गांधी जयंती में। अब सप्ताह भर विविध आयोजन होंगे।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रंजना सहगल ने हरमुद्दा को बताया कि ट्रस्ट की सचिव सूरज डामोर के मार्गदर्शन में विभिन्न आयोजन हुए जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की। छात्राओं सहित आश्रम के जिम्मेदारों ने प्रातः प्रार्थना कर श्रमदान किया। सूत कताई के बाद यज्ञ किया। महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा “बापू का सपना और स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत” विषय पर परिसर में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया। स्वच्छता के महत्व को समझाया। स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। छात्राओं के साथ कार्यकर्ताओं ने भी अपनी विशेष भागीदारी की। प्राचार्य डॉ. सहगल ने बताया गांधी सप्ताह के अंतर्गत ट्रस्ट में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *