वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे बच्चों के लिए वरदान से कम नहीं स्वर्ण प्राशन संस्कार -

बच्चों के लिए वरदान से कम नहीं स्वर्ण प्राशन संस्कार

1 min read

 स्वर्ण प्राशन संस्कार आयुर्वेद चिकित्सा की धरोहर

संकलन : ज्योति अहिरवार

स्वर्ण प्राशन संस्कार बच्चों के लिए वरदान से कम नहीं हैं। बच्चों के लिए आयुर्वेद का वरदान है ‘स्वर्ण प्राशन’। उन्हें बलवान और बुद्धिमान बनाने के लिए जरूर स्वर्ण प्राशन कराएं। स्वर्ण प्राशन संस्कार क्या है, स्वर्ण प्राशन संस्कार कितने साल के बच्चों का किया जाता है और स्वर्ण प्राशन संस्कार के लाभ क्या हैं।
घर में जब बच्चे का जन्म होता है तो माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रह जाता है। इस ख़ुशी के मौके पर पूरा परिवार और यहां तक कि रिश्तेदार खुशियां मानते है । ऐसे में माता पिता बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए और बीमारियों से बचाने के लिए कुछ प्राचीन संस्कार अपनाते हैं ताकि बच्चा निरोगी और बीमारियों से लड़ने में पूरी तरह से सक्षम रहे।

प्राचीन संस्कारो में से एक है स्वर्ण प्राशन (Suvarnaprashan) संस्कार

यह सनातन धर्म के 16 संस्कारों में से एक संस्कार है जो बच्चे के जन्म से लेकर 16 वर्ष की आयु तक कराया जाता है। स्वर्ण प्राशन संस्कार आयुर्वेद चिकित्सा की वह धरोहर है जो बच्चों में होने वाली मौसमी बीमरियों से रक्षा करता है। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य में स्वर्णप्राशन की बहुत अच्छी भूमिका निभाता है।

विस्तार से जानिए स्वर्ण प्राशन संस्कार क्या है?

स्वर्ण प्राशन संस्कार स्वर्ण (गोल्ड) के साथ शहद, ब्रह्माणी, अश्वगंधा, गिलोय, शंखपुष्पी, वचा आदि जड़ी बुटियों से निर्मित एक रसायन है। जिसका सेवन पुष्य नक्षत्र के दौरान किया जाता है। स्वर्णप्राशन संस्कार से बच्चों की शारीरिक एवं मानसिक गति में अच्छा सुधार होता है। यह बहुत ही प्रभावशाली और इम्युनिटी बूस्टर होता है, जो बच्चों में रोगों से लड़ने की क्षमता पैदा करता है।
स्वर्ण प्राशन संस्कार से विभिन्न रोगों से लड़ने की क्षमता बच्चों पैदा होती है। आयुर्वेद के क्षेत्र से जुड़े हमारे ऋषि मुनियों एवं आचार्यों ने हजारों वर्षों पूर्व वायरस और बैक्टीरिया जनित बीमारियों से लड़ने के लिए एक ऐसा रसायन का निर्माण किया जिसे स्वर्णप्राशन कहा जाता है। स्वर्ण प्राशन का अर्थ होता है स्वर्ण (सोना) का सेवन।

स्वर्ण प्राशन संस्कार कब और कैसे कराया जाता है?

भारत के प्राचीन 16 संस्कारों में स्वर्ण संस्कार भी एक प्रमुख संस्कार है। हिन्दू परंपरा के अनुसार जब किसी बालक का जन्म होता है तो हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार नवजात शिशु को सोने या फिर चांदी की सली (सलाई) से बच्चे की जीभ पर शहद चटाने या फिर ऊँ लिखने की प्राचीन परंपरा है। मगर आज के समय में बहुत कम लोगों को इसकी जानकारी है। जो माता-पिता इस संस्कार का पालन पूरे नियम के अनुसार करते है तो उनके बच्चों में रोगों से लड़ने की क्षमता बेहतर होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक माह पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra) आता है और उसी नक्षत्र के दिन बच्चे को आयुर्वेदिक जड़ी बुटियों से निर्मित रसायन पान कराया जाता है। यह क्रम लगभग 12 से 14 महीनों तक लगातार चलता रहता है.

स्वर्ण प्राशन कौन-कौन से बच्चे ले सकते है?

जन्म से लेकर 16 वर्ष की आयु तक के सभी स्वस्थ और अस्वस्थ बच्चे स्वर्ण प्राशन का रस पान कर सकते है। बहुत से लोगों के मन में यह प्रश्न भी उठ सकता है कि क्या इसके कोई दुष्प्रणाम भी है क्या तो बता दें कि इसके एक भी दुष्प्रणाम नहीं है। यह पूरी तरीके से नेचुरल है और यह पूरी तरह से सुरक्षित है।

स्वर्ण प्राशन संस्कार के लाभ – Health Benefits Of Suvarnaprashan Sanskar

आयुर्वेद विज्ञान के अनुसार स्वर्ण प्राशन के कई लाभ है जो आपके बच्चे को स्वस्थ बनाने के साथ-साथ गुणकारी, तेजस्वी, ऊर्जावान और बलवान बनाने में मदद करते है।

🔲 स्वर्ण प्राशन संस्कार के पालन से बालक की बुद्धि, मन, बल एवं पाचन शाक्ति में तेजस्व की वृद्धि होती है।

🔲 प्रतिदिन स्वर्ण प्राशन का सेवन अगर किसी अच्छे आयुर्वेदिक चिकित्सक की देखरेख में किया जाए तो बालक तेजस्वी बनता है।

🔲 6 माह तक नियमित सेवन से बच्चे में स्मरण शाक्ति बढ़ोत्तरी होती है। बच्चा जो बाते सुनता है उसे वह हमेशा याद रहती है।

🔲 रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है अर्थात सामान्य बच्चों के मुकाबले यह बालक जल्दी से बीमार नहीं होता है।

🔲 शारीरिक शाक्ति में वृद्धि होती है ।

🔲 मानसिक एवं शारीरिक विकास होने से बालक होशियार और बुद्धिमान बनता है।

🔲 पाचन तंत्र मजबूत होता है।

🔲 स्वर्ण प्राशन से बैक्टीरियल और वायरस (कोरोना वायरस) संक्रमण से आसानी से बचा जा सकता है।

🔲 महामारी एवं मौसमी बीमारियों से बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखता है।

🔲 बालक सुन्दर और बलशाली बनता है।

🔲 निवेदिका : ज्योति अहिरवार, समाज सेविका, ग्वालियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *