वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे धार्मिक आयोजन में अद्भुत संयोग : संत समागम में हुआ स्वाद से सत्कार -

धार्मिक आयोजन में अद्भुत संयोग : संत समागम में हुआ स्वाद से सत्कार

🔲 यज्ञ की पूर्णाहुति के पूर्व 200 से अधिक साधु संत आए

🔲 श्री बद्री नारायण सेवा ट्रस्ट ने सभी को भोजन करवाया कर किया स्वागत

हरमुद्दा
रतलाम, 3 जनवरी। श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति के बैनर तले त्रिवेणी के पावन तट पर 11 दिवसीय 68 वां महारुद्र यज्ञ का आयोजन चल रहा है। आयोजन स्थल पर ही श्री बद्री नारायण सेवा ट्रस्ट द्वारा अन्य क्षेत्र भी चलाया जाता है। सोमवार को यज्ञ की पूर्णाहुति के पूर्व 200 से अधिक संतों का समागम हुआ जिनका ट्रस्ट द्वारा स्वाद की सेवा से सत्कार किया गया।

श्री बद्री नारायण सेवा ट्रस्ट के कन्हैयालाल मौर्य एवं रामचंद्र शर्मा ने सभी संतों का स्वागत किया। श्री मौर्य व श्री शर्मा ने बताया कि 68 साल के यज्ञ के इतिहास में ऐसा अद्भुत संयोग पहली बार हुआ है कि यज्ञ की पूर्णाहुति के पूर्व 200 से अधिक संतों का समागम त्रिवेणी के पावन तट पर हुआ। सभी संतो को भोजन कराया गया। सभी संतो ने एक जाजम पर बैठकर पंडित रामचंद्र जी डोंगरे महाराज की प्रेरणा से स्थापित श्री बद्री नारायण सेवा ट्रस्ट द्वारा तैयार की गई भोजन प्रसादी में पुलाव, पूरी, नुक्ति और कड़ी का स्वाद लिया।

अद्भुत समागम के बने साक्षी

संतो को पर परोसगारी करते हुए समिति के लोग

त्रिवेणी तट पर संतों के अद्भुत समागम के साक्षी बनने का अवसर सैकड़ों धर्मालुओं को प्राप्त हुआ। संतों की सेवा में श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति के संरक्षक पूर्व विधायक कोमल सिंह राठौर, रामचंद्र शर्मा, यज्ञ आचार्य दुर्गाशंकर ओझा, उपाध्यक्ष रमेश व्यास, लालचंद टाक, गोपाल जवेरी, यज्ञ के मुख्य यजमान दंपत्ति विजय कुमार सोनी एवं पदमादेवी सोनी, महामंत्री नवनीत सोनी, मंत्री पुष्पेंद्र जोशी, डॉ. राजेंद्र शर्मा, संगठन मंत्री मनोज शर्मा, नारायण पाटीदार, दिनेश दवे, सत्यनारायण पालीवाल, गेंदालाल राठी, प्रचार मंत्री राजू केलवा, सत्यदीप भट्ट, सूरजमल टाक, बलवंत भाटी, सतीश राठौर पूर्व सरपंच, नाथूलाल शर्मा, महिला मंडल की संरक्षक तारा देवी सोनी, अध्यक्ष राखी व्यास उपाध्यक्ष आशा शर्मा, सचिव हंसा व्यास, सह सचिव रजनी व्यास कोषाध्यक्ष सावित्री सोनी, सांस्कृतिक सचिव जया सोमानी, सांस्कृतिक सचिव वंदना पोरवाल, प्रचार मंत्री निर्मला बराडिया, सह प्रचार मंत्री माया सोनी, सदस्य संध्या कोटिया, किरण सोनी, राधा पोरवाल, सरोज सोनी, शशि अग्रवाल, चेतना सोनी, प्रेमलता देवड़ा, शांता सकलेचा, नीना निरंजनी, शांति बाई राठौर, सुशीला सोनी, नमिता शुक्ला, नूतन भट्ट, गीता शर्मा, शशि सनगट, संगीता गोयल, किरण भट्ट, कलाबाई राठौर सहित मौजयड थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *