वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे आनंद उत्सव :  बुजुर्ग बने बच्चे, जोश जुनून उत्साह से लिया आनंद, खेल प्रतियोगिता में हुए शामिल -

आनंद उत्सव :  बुजुर्ग बने बच्चे, जोश जुनून उत्साह से लिया आनंद, खेल प्रतियोगिता में हुए शामिल

1 min read

 जैसे ही खेलों का पता चला तो नहीं रोक पाए अपने आप को

हरमुद्दा के लिए एस अग्निहोत्री
रतलाम, 16 जनवरी। ये खेल तो हमने बचपन में बहुत खेले लेकिन अभी ये खेल कई सालों से नहीं खेले, इसलिए जैसे ही इन खेलों का पता चला तो खुद को रोक नहीं पाए। ये भाव उन वृद्ध लोगो के हैं जो आनंद उत्सव मनाने के लिए हनुमान ताल सुबह 9 बजे ही पहुंच गए थे। मध्यप्रदेश राज्य आनंद संस्थान  द्वारा  14 से 28 जनवरी तक आयोजित आनंद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम रतलाम  द्वारा हनुमान ताल पर किया जा रहा है। इस अवसर पर 50 वर्ष से अधिक उम्र की  महिलाओं व पुरुषों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

कार्यक्रम में अशोक मेहता ने माउथ ऑर्गन बजाकर सभी को आनंदित करते हुए

सूर्य नमस्कार से हुई शुरुआत

सूर्य नमस्कार करते हुए

सर्वप्रथम सभी ने सूर्य नमस्कार किया व हास्यासन किया। इसके पश्चात चेयर रेस का आयोजन हुआ। कुर्सी के लिए बुजुर्ग भी बच्चों जैसे दौड़ते दिखाई दिए। महिलाओं व पुरुषों की 100 मीटर दौड़ भी आयोजित की गई। सभी बुजुर्गों में इतना जोश आ गया कि सभी ने मिलकर ट्रेन बनाकर इंजन व सिटी की आवाज निकलते हुए पूरे बगीचे में ट्रेन बनाकर दौड़े।

बगीचे में ट्रेन चलाकर दौड़ते हुए
चेयर रेस में दौड़ आ वरिष्ठजन

हुआ पूर्ण अनुशासन व कोविड प्रोटोकॉल का पालन

पूर्ण अनुशासन व कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सामाजिक दूरी बनाकर सभी ने लोकगीत का भी आनंद लिया। अशोक मेहता ने माउथ ऑर्गन बजाकर सभी को आनंदित किया।सम्पूर्ण कार्यक्रम में आनंदक राजेन्द्र चतुर्वेदी, प्रीति बाजपेई, मधु भदौरिया, पवन मकवाना, प्रतिभा सिन्हा, पुष्पेंद्र सिंह सिसोदिया, कमलेश पाटीदार, धर्मा कोठारी, सुरेन्द्र अग्निहोत्री, विजय शर्मा, विशाल वर्मा ने सहयोग किया।

यह सभी थे मौजूद

निगमायुक्त ने किया उत्साहवर्धन

नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने आयोजन स्थल पर पंहुच कर सभी लोगों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इसे प्रतियोगिता नहीं समझे बल्कि खेल का आनंद उठाएं। हमें हर चीज़ में आनंद ढूंढना चाहिए। इस अवसर पर सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ए पी सिंह, इंजीनियर ब्रजेश कुशवाह व ज़ोन प्रभारी किरण चौहान  व कई नगर निगम कर्मचारी भी उपस्थित थे।

रस्सा खेंच, चम्मच रेस, मटका फोड़ प्रतियोगिता होगी 23 जनवरी को

आनंदम सहयोगी सीमा अग्निहोत्री ने बताया कि अगले रविवार  23 जनवरी को रस्सा खेंच, चम्मच रेस, मटका फोड़ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन पुनः हनुमान ताल पर ही होगा। कोविड प्रोटोकाल व बुजुर्गों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भिन्न आयु समूह के लोगों  को  अलग  समय पर बुलाया जाएगा, ताकि भीड़  ना हो।  कार्यक्रम के अंत मे सभी लोगों ने नगर निगम द्वारा वितरित स्वल्पाहार का आनंद लेकर  स्वच्छता गीत गाया व रतलाम को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। सहयोगी अग्निहोत्री ने आनंद उत्सव के लिए नगर निगम की बेहतरीन व्यवस्था के लिए  नगर निगम आयुक्त व सभी निगम कर्मचारियों का आभार माना।

खेल प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे

चेयर रेस

प्रथम-ललित खन्ना (60 वर्ष)
द्वितीय- आरती त्रिवेदी (61 वर्ष)
तृतीय-विजय शर्मा (50वर्ष )

100 मीटर दौड़ (महिला)

प्रथम-प्रभा बख्शी (71 वर्ष)
द्वितीय-सावित्री पँवार ( 70 वर्ष)
तृतीय-सुषमा अग्निहोत्री (59 वर्ष)

100 मीटर दौड़ (पुरुष)

प्रथम-अरुण कुमार तिवारी (67 वर्ष)
द्वितीय-रतन हँसराजानी (67 वर्ष)
तृतीय-अशोक मेहता (62 वर्ष)
सभी विजेताओं को आनंद उत्सव के अंतिम दिन प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *