वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे ऐसा भी होता है : गर्लफ्रेंड की मां को शख्स ने दान में दी किडनी, ऑपरेशन के बाद लड़की ने किसी और से रचा ली शादी! -

ऐसा भी होता है : गर्लफ्रेंड की मां को शख्स ने दान में दी किडनी, ऑपरेशन के बाद लड़की ने किसी और से रचा ली शादी!

1 min read


हरमुद्दा
गुरुवार, 20 जनवरी। प्यार में धोखे (Betrayal I Nlove) के कई किस्से आपने सुने होंगे। लेकिन आज हम जो आपको बताने जा रहे हैं, उसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। अपने रिलेशनशिप को बचाने के लिए लड़के-लड़कियां हालात से समझौता कर लेते हैं। कई बार लोग अपने पार्टनर की इच्छा के चलते अपना सब कुछ कुर्बान तक कर देते हैं। हाल ही में मैक्सिको से एक मामला सामने आया जहां एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की मां को बचाने के लिए अपनी खुद की किडनी दे दी। लेकिन गर्लफ्रेंड ने किसी दूसरे शख्स से शादी कर ली। यह सब तब हुआ जब शख्स की गर्लफ्रेंड की मां गंभीर रूप से बीमार थी।

यह घटना मैक्सिको की है। जानकारी के अनुसार इस पूरी घटना के बारे में शख्स ने अपने सोशल मीडिया पर बताया है। शख्स का नाम उजिएल मार्टिनेज है और वह पेशे से एक टीचर है। उसने एक वीडियो जारी कर बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड की मां की हालत काफी गंभीर थी और उसे तत्काल किडनी की जरूरत थी क्योंकि उसकी किडनी खराब हो चुकी थी। जिसे बचाने के लिए लड़के ने अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी।

किडनी लेने के बाद ठीक हो गई मां

शख्स ने फैसला किया कि वह अपनी किडनी अपनी गर्लफ्रेंड की मां को दान में देगा। उसने बार उसने डॉक्टरों की टीम से संपर्क किया और अपनी एक किडनी निकलवा दी। इसके बाद डॉक्टरों ने उसकी गर्लफ्रेंड की मां का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। जिसके बाद उसकी मां ठीक हो गई। लेकिन शख्स को शायद अंदाजा नहीं था कि इतना कुछ कुर्बान करने के बाद उसे क्या मिलने वाला है।

गर्लफ्रेंड ने उस शख्स से कर लिया ब्रेकअप

बता दें कि गर्लफ्रेंड की मां के ऑपरेशन के एक महीने के बाद ही गर्लफ्रेंड ने उस शख्स से ब्रेकअप कर लिया और इसका कारण यह सामने आया कि वह अब किसी और से प्यार करने लगी है। इतना ही नहीं उसने अपने नए ब्वॉयफ्रेंड से शादी भी रचा ली। शख्स ने वीडियो जारी कर अपना दर्द बयां किया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने प्रतिक्रिया दी कि वह बहुत महान दिल का आदमी है, उसे छोड़कर वह लड़की खुश नहीं रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *