वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मध्य प्रदेश की कमान संभालेंगे सिंधिया! यानी वे बनेंगे मुख्यमंत्री -

मध्य प्रदेश की कमान संभालेंगे सिंधिया! यानी वे बनेंगे मुख्यमंत्री

 राष्ट्रीय जैन संतों ने आशीर्वाद देते हुए की यह बात

हरमुद्दा
ग्वालियर, 23 फरवरी। ज्योतिरादित्य सिंधिया आने वाले समय में प्रदेश की कमान संभालेंगे। यानी वो मुख्यमंत्री बनेंगे। यह बात राष्ट्रीय जैन संतों ने कही। यह बात सुनते ही सिंधिया समर्थकों में जोर छा गया। जय कारे लगाना शुरू कर दिए। वही सिंधिया ने मुनि जी को नमस्कार किया।

राष्ट्रीय संत

पंचकल्याणक महोत्सव में शिरकत करने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे। यहां फूलबाग मैदान में राष्ट्र संत जैन मुनि श्री 108 विजयेश सागर महाराज और मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज  ने सिंधिया को ये आशीर्वाद दिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री सिंधिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह से वे आम लोगों की सेवा कर रहे हैं, उससे उन्हें उम्मीद है कि जरूर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

देश ही नहीं विश्व प्रसिद्ध है प्रतिमा

मुनि विहर्ष सागर महाराज ने कहा कि ग्वालियर किले में स्थित गोपाचल पर्वत अपने आप में अनूठा है। यहां भगवान पार्श्वनाथ की 45 फुट ऊंची अनोखी प्रतिमा है, जो ग्वालियर और देश में ही नहीं बल्कि विश्व में प्रसिद्ध है। यहां दूरदराज से सैलानी एवं श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने सिंधिया से अपील की कि वे गोपाचल पर्वत को विश्व पटल पर रखने में और ज्यादा कोशिश करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *