वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे आँखों देखी : हनुमान ताल पर फिसला महिला का पैर, डूबी तालाब में, लोगों ने देखा और तत्काल लगाई डुबकी और महिला को बचाया -

आँखों देखी : हनुमान ताल पर फिसला महिला का पैर, डूबी तालाब में, लोगों ने देखा और तत्काल लगाई डुबकी और महिला को बचाया

 रोज महिला आती है मॉर्निंग वॉक के लिए

राकेश पोरवाल
रतलाम, 1 अप्रैल। हर दिन की तरह महिला शुक्रवार सुबह शहर के उत्तरी क्षेत्र हनुमान ताल पर सुबह की सैर के लिए आई थी। तकरीबन 6:30 बजे हनुमान जी के दर्शन किए और जा रही थी कि तालाब की पाल पर उसका पैर फिसल गया। गहरे पानी में डूबने लगी। अन्य लोगों ने देखा और तत्काल तालाब में छलांग लगाई और महिला को बचा लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार डूबने वाली महिला देवरा देवनारायण निवासी रजनी सोलंकी (42)है। वह रेलकर्मी की पत्नी है। जैसे ही रजनी का पैर फिसला और पानी में डूबने लगी। तत्काल मिथिलेश कुमार पंवार तथा एक अन्य युवक ने देख लिया। वे तुरंत दौड़ते हुए गए और उन्होंने छलांग लगाई। जैसे तैसे उसे बाहर निकाला। उसे उल्टा कर उसके पेट का पानी निकाला। पुलिस को सूचना दी।

घूमने आई थी और पैर फिसल गया

आग जलाकर महिला को गर्मी देते हुए घूमने वाले लोग

थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची। ठंड के कारण महिला कांपने लगी थी। प्राथमिक उपचार देकर आग जलाकर शाल ओड़ाई और गर्मी दी, तब जाकर उसे राहत मिली। महिला ने पुलिस को बताया कि वह घूमने आई थी और पैर फिसलने के कारण तालाब में चली गई। पुलिस को महिला ने बताया की उसके पति ड्यूटी पर गए हैं। दोनों बच्चे दाहोद में पढ़ाई करते हैं। वह घर पर अकेली थी। तत्पश्चात महिला को पुलिस ने वापस सुरक्षित घर पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *