वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए नमन डफरिया का चयन -

राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए नमन डफरिया का चयन

1 min read

⚫ राष्ट्रीय प्रतियोगिता 9 मई से

⚫ राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में मिला रजत पदक

हरमुद्दा
रतलाम, 3 अप्रैल। सागर में आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के 8 वर्ष आयु वर्ग में नमन डफरिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर किया है। नमन का राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता आंध्र प्रदेश में 9 मई से प्रारंभ होगी।

राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता 9 मई से विजयवाड़ा ( आंध्र प्रदेश )में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में नमन मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। मध्य प्रदेश से इस आयु वर्ग में सिर्फ दो खिलाड़ी ही चयनित हुए है। नमन जिले के वरिष्ठ चार्टेड अकाउंटेंट जे पी डफरिया के पौत्र ( CA प्रखर तथा CA रैनी डफरिया) का पुत्र है। सात वर्षीय नमन अभी कक्षा 3 में अध्ययनरत है और 4 वर्ष की अल्प आयु से ही नमन शतरंज की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेना प्रारंभ कर विभन्न शतरंज प्रतियोगिताओं में विजेता रहे है। शतरंज खेल में रतलाम को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने वाले नमन डफरिया इस आयु वर्ग में रतलाम जिले के इतिहास के एक मात्र खिलाड़ी है। शतरंज के उभरते हुए नन्हे खिलाड़ी ने  रतलाम जिले का नाम रोशन किया है।

उज्जवल भविष्य की कामना

नमन की इस उपलब्धि पर शहर विधायक चेतन्य काश्यप, मनीष जोशी, चेतना खेल मेला सचिव मुकेश जैन  ने  उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *