वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे दिन के सूरज का असर रात पर पड़ा भारी, आमजन ने रात करवट बदल बदल कर गुजारी -

दिन के सूरज का असर रात पर पड़ा भारी, आमजन ने रात करवट बदल बदल कर गुजारी

⚫ अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट, न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी

हरमुद्दा
रतलाम, 9 अप्रैल। शुक्रवार को सूरज के तीखे तेवर 43.8 डिग्री सेल्सियस का असर रात पर भारी पड़ा। रात का पारा जहां गुरुवार की रात 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था वही शुक्रवार की रात को पारा 24 डिग्री पर चला गया। शुक्रवार को जहां दिन के बारे में लोगों को हलाकान कर दिया। आमजन की रात भी सुकून से नहीं गुजरी। जानकारों का कहना है कि जरूरी कार्य से ही दोपहर में बाहर निकले और गर्मी और लू से बचने का पूरा पूरा पालन करें।

सूरज के तल्ख तेवर आम जनजीवन को काफी प्रभावित कर रहे हैं। तेज गर्मी के चलते भाजी तरकारी के भाव काफी बढ़ गए हैं। जबकि सब्जी भाजी की गुणवत्ता भी वह नहीं है। तेज गर्मी के चलते हर कोई परेशान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वही न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के चलते बाजारों में आवागमन काफी प्रभावित हो रहा है।

गर्मी से बचाव का करें पालन

मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में अगले कुछ दिन लू चलने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही लोगों को इस गर्मी से बचने मौसम विभाग ने सावधानी बरतते हुए सूर्य की किरणों के सीधे संपर्क में आने से बचने कहा गया है। लोगों को हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने, अपने सिर को कपड़े या टोपी से ढंकने और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करने सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *