वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे हादसा : गुलमोहर का पेड़ गिरने से दो वाहन चालक हुए घायल -

हादसा : गुलमोहर का पेड़ गिरने से दो वाहन चालक हुए घायल

⚫ आसपास के लोग ले गए तुरंत अस्पताल

⚫ मार्ग हुआ जाम, जेसीबी से पेड़ को रास्ते से अलग हटाया

हरमुद्दा
रतलाम, 23 अप्रैल। महलवाडे से नगर निगम तिराहे मार्ग पर सब्जी बाजार के यहां पर गुलमोहर का पेड़ गिरने से वाहन सवार दो व्यक्ति दब गए। आसपास के लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल ले जाया गया। पेड़ गिरने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर जेसीबी की मदद से पेड़ को रास्ते से हटाया गया।

जेसीबी से पेड़ को रास्ते से हटाने हुए

प्रत्यक्षदर्शी पंकज पाठक ने हरमुद्दा को बताया कि नई बाइक पर सवार दो युवा जा रहे थे कि अचानक जमीन छोड़कर गुलमोहर का भारी पेड़ गिर गया। दोनों युवा चपेट में आ गए। उन्ही के पीछे प्रेस फोटोग्राफर हेमेंद्र उपाध्याय भी जा रहे थे कि वे उन्होंने अपनी गाड़ी पर ब्रेक लगाया और बच गए। पेड़ गिरने से आसपास सब्जी बेचने वालों में हड़कंप मच गया। लोगों की मदद से दोनों घायलों को पेड़ के नीचे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार किया गया। जानकारी मिलते ही नगर निगम से जेसीबी आई और पेड़ को रास्ते से हटाया और आवागमन सुचारू किया।

फोटो : हेमेंद्र उपाध्याय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed