वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे जन स्वास्थ रक्षक संगठन के तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने जोशी -

जन स्वास्थ रक्षक संगठन के तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने जोशी

हरमुद्दा
रतलाम, 27 अप्रैल। जन स्वास्थ्य रक्षकों की जिले की मीटिंग आयोजित हुई जिसमें जन स्वास्थ्य रक्षक संघ जिला रतलाम के पदाधिकारियों का चयन हुआ।  सभी की रायशुमारी और सर्व अनुमति से ओपी जोशी को तीसरी बार जिला अध्यक्ष चुना गया।

संघ में महावीर सिंह सोनगरा को सचिव और ईश्वर बोराणा को उपाध्यक्ष के साथ ही सभी पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर लेखराज पाटीदार, डॉक्टर देवेंद्र वैष्णव, डॉक्टर दीपक यादव एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, डॉ. गौरव नाहर यूरोलॉजिस्ट, डॉ. लेखराज पाटीदार आदि ने संबोधित भी किया। संचालन श्री सोनगरा ने किया। आभार श्री बोराना ने माना।

यह थे मौजूद

इस अवसर पर महादेव पाटीदार, गोवर्धन लाल निराला, दशरथ पाटीदार, अमर सिंह झाला, सुनील पाठक, बद्रीलाल राठौड़, हरीश चंद्र तिवारी, गोपाल राठौड़, मनोज तिवारी, गोपाल सूर्यवंशी, सुरेश पाटीदार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *