वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे रिश्ता तोड़ने का षड्यंत्र : रिंग सेरिमनी के पहले लड़के ने मंगेतर को बना दिया बदचलन -

रिश्ता तोड़ने का षड्यंत्र : रिंग सेरिमनी के पहले लड़के ने मंगेतर को बना दिया बदचलन

⚫ लड़का चाहता था गर्लफ्रेंड से शादी करना

⚫ लड़का, गर्लफ्रेंड दोस्त ने रची साजिश

⚫ पिता, पुत्र, गर्लफ्रेंड और दोस्त के खिलाफ प्रकरण दर्ज

हरमुद्दा
भोपाल, 27 अप्रैल। रिश्ता पक्का होने के बाद 26 अप्रैल को लगुन फलदान याने की रिंग सेरिमनी होना थी और 9 मई को दांपत्य सूत्र में बंधने का भी तय हो चुका था। लड़के की तमन्ना थी कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ही शादी रचाए। फिर क्या था। दोनों के द्वारा बनाए गए षड्यंत्र के तहत दोस्त ने सहयोग किया और पिता को फोन करके बताया कि आपकी बहू बादचलन है, शादी मत करिए। लड़के के पिता ने लड़की को पिता को फोन करके रिश्ता तोड़ने की बात कही। लड़की के पिता ने उस बंदे का फोन नंबर मांगा। तो लड़के की पिता ने दे दिया। फिर क्या था लड़की के पिता ने फोन नंबर पुलिस को दिए और मामला समझाया।

डॉक्टर शुभम पटेरिया
गर्लफ्रेंड वारिया रॉबर्ट

लड़का डॉक्टर शुभम पटेरिया पिता हरिशंकर पटेरिया है। जो कि मूल रूप से ललितपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है लड़का भोपाल में कार्यरत है। लड़के के पिता श्री पटेरिया ने रिंग सेरिमनी के 2 दिन पहले ही ऐसा फोन करके रिश्ता तोड़ दिया। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि लड़के के पिता ₹1000000 भी मांगे थे, जिसमें से ₹500000 दे चुके हैं।

हरिशंकर पटेरिया
दोस्त विजित दास

तो उसने पोपट की तरह उगल दिया राज

पुलिस की साइबर सेल ने जब नंबर ट्रेस किया तो वह किसी विजित दास के थे। पुलिस ने जब उसको उठाया तो उसने तोते की तरह पटपट राज उगल दिए।

लड़की और लड़की के पिता अस्पताल में भर्ती

रिश्ता टूटने की बात से बाद में लड़की के पिता को हार्ट अटैक आया और उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। यह बात जानकर लड़की भी बेसुध हो गई और उसे भी उपचार के लिए भर्ती किया गया।

चार के खिलाफ प्रकरण दर्ज

पुलिस ने पुलिस ने डॉक्टर शुभम पटेरिया, गर्लफ्रेंड वारिया राबर्ट, हरिशंकर पटेरिया, विजित दास के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है हालांकि अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *