वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे आधी रात को दुर्घटना : इंदौर से जोधपुर जा रहे बस ढोढर के पास दुर्घटनाग्रस्त 42 घायल, एक बच्चे की मौत, छह की हालत गंभीर -

आधी रात को दुर्घटना : इंदौर से जोधपुर जा रहे बस ढोढर के पास दुर्घटनाग्रस्त 42 घायल, एक बच्चे की मौत, छह की हालत गंभीर

⚫ सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर,

⚫ घायलों को पहुंचाया अस्पताल

⚫ नियंत्रण खोने के कारण हुई दुर्घटना

हरमुद्दा
रतलाम, 2 मई। रविवार रात इंदौर से जोधपुर जा रही एक बस ढोढर के समीप रुपनगर फंटे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 4 माह के बच्चे की मौत हो गई जबकि 42 लोग घायल हुए। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायलों को जावरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 6 गंभीर घायलों को रतलाम जिला अस्पताल भेजा गया है।

जावरा शहर थाना प्रभारी वीडी जोशी ने बताया हादसा रात अशोका बस सर्विस बस करीब 12:00 बजे एक ढाबे के पास पलट गई। बस पलटने से उसमें सवार 42 लोग घायल हो गए। हादसे में 4 माह के एक बच्चे की मौत हो गई। सभी घायलों को पुलिस और लोगों द्वारा जावरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने 6 गंभीर घायलों को रतलाम रैफर किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार

4 माह के बच्चे को लाते हुए
अस्पताल में उपचार करते हुए

पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी पहुंचे

हादसे की जानकारी मिलते ही जावरा एसडीएम हिमांशु प्रजापति, जावरा शहर थाना प्रभारी जोशी, ढोढर पुलिस चौकी से एसआई जगदीश कुमावत सहित पुलिस और प्रशासन का अमला घटनास्थल पर पहुंच गया।

बड़ी संख्या में लोग पहुंचे मदद के लिए

रतलाम जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष एवं नामली के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेश भरावा, नारायण धाकड़, शंकर लाल राठौर सहित बड़ी संख्या में आमजन भी मौके पर पहुंचे। सभी ने घायलों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल कर जावरा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। उधर, अस्पताल में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ भी अलर्ट हो चुका था। घायलों के पहुंचते ही उनका इलाज शुरू कर दिया गया।

नियंत्रण खोने के बाद जा टकराई पेड़ से

जावरा से घटनास्थल पहुंचे जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भरावा ने बताया कि हादसा ओवरलोडिंग और चालक के बस पर नियंत्रण खो देने के कारण हुआ। यात्रियों के अनुसार बस चालक ने जावरा के पास जैन ढाबे पर खाना खाया। इसके बाद बस जोधपुर के लिए ढोढर की ओर बढ़ चली। रुपनगर फंडे के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस पेड़ से जा टकराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *