वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे शिवालय और माता रानी के मंदिरों पर हुए विविध धार्मिक आयोजन : श्री कालिका माता परिसर में प्रधानमंत्री मोदी जी ने गूँजाया ‘‘जय महाँकाल’’ -

शिवालय और माता रानी के मंदिरों पर हुए विविध धार्मिक आयोजन : श्री कालिका माता परिसर में प्रधानमंत्री मोदी जी ने गूँजाया ‘‘जय महाँकाल’’

1 min read

⚫ उज्जैन में महाँकाल लोक लोकार्पण का सीधा प्रसारण
विधायक चेतन्य काश्यप ने भाजपा नेताओं के साथ देखा लोकार्पण

⚫ कर्मेश्वर महादेव मंदिर में हुए आयोजन

⚫ गढ़ खंखाई माताजी मंदिर पर हुई विद्युत सज्जा

हरमुद्दा
रतलाम 11 अक्टुबर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों उज्जैन में हुए महाँकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम का श्री कालिका माता परिसर में सीधा प्रसारण किया गया। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में विधायक चेतन्य काश्यप सहित कई पार्टी नेता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा सभा पश्चात् किए गए ‘‘जय महाँकाल’’ के उद्घोष का रतलामवासियों ने भी जोर-शोर से अनुसरण किया।

सीधा प्रसारण देखते हुए


महाँकाल लोक लोकार्पण के अवसर पर श्री कालिका माता परिसर में आकर्षक रंगोली भी सजाई गई थी। माता के आँगन में सैंकड़ो दीप जलाए गए और आकर्षित विद्युत सज्जा भी की गई। भाजपा के आह्वान पर शहर के अन्य देवालयों में भी आकर्षक सज्जा के साथ दीप जलाए गए। शहरवासियों ने अपने घरों पर भी दीप लगाकर महाँकाल लोक के लोकार्पण की खुशी प्रकट की। इससे पूरा वातावरण दीपावलीमय हो गया।

माता रानी के किए दर्शन

पुष्प वर्षा करते हुए विधायक सहित अन्य

श्री कालिका माता परिसर में हुए कार्यक्रम में विधायक श्री काश्यप ने सीधा प्रसारण देखने के बाद रंगोली का अवलोकन कर माता रानी के दर्शन भी किए। इस दौरान पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, पूर्व जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष आदित्य डागा, महामंत्री राकेश परमार, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी, जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार, प्रोफेसर ईमरान एवं मुबारिक शैरानी, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, मण्डल अध्यक्ष राखी व्यास, पूजा बोहरा सहित मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण आदि मौजूद रहे।

श्री गढ़ कैलाश महादेव की महाआरती

श्री गढ़ कैलाश मंदिर में दीपक लगाते हुए महिलाएं

भाजपा दीनदयाल मंड़ल द्वारा भगवान श्री गढ़ कैलाश महादेव मंदिर पर महाँकाल लोक उज्जैन के लोकार्पण समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। पार्षदगण संगीता सोनी, कविता चौहान, अनिता कटारा द्वारा दीपक से स्वस्तिक बनाया गया और भगवान श्री गढ़कैलाश महादेव की भव्य आरती की गई।

यह थे मौजूद

इस अवसर पर मंड़ल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, रवि पालीवाल, नितिन राठौड़, कीर्ति दख, दिनेश सोलंकी, मनोज बागड़ी, राकेश मीणा, श्याम सोनी, प्रभु नेका, मधु शिरोड़कर, जितेंद्र सिलावट, शम्भुलाल पाटीदार, पूर्व पार्षद सत्यदीप भट्ट, प्रदीप सिंह सोलंकी, रमणीक जैन, श्यामसुंदर जी पोरवाल, मोनू गुर्जर, राम जोशी, ओमप्रकाश देवड़ा, विजय सोनी, अंशुल सोनी, भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी अनिता कटारिया, सीमा अग्रवाल, पूर्व पार्षद ललिता पंवार, सपना दुबे, सविता मेहता, दिव्या शर्मा, सरस्वती सोनी, भावना सोनी, अनिता गुर्जर, विमला यादव, कृष्णा बेन सोनी, आशा राणावत, किरण सिलावट, मंदिर समिति अध्यक्ष सतीश राठौड़ जानी अमृत कटारिया, नरेश पाटीदार, कैलाश चौहान, नारायण देतवास, पुर्व पार्षद सतीश भारतीय एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कर्मेश्वर महादेव मंदिर पर 51 हजार पंचाक्षरी मंत्र के साथ पांच सौ दीपक से की महाआरती

आरती करते हुए धर्मालु
आरती आयोजन में मौजूद धर्मालु
कर्मेश्वर महादेव मंदिर पर की गई आकर्षक विद्युत सज्जा

महाकाल लोक लोकार्पण अवसर पर करमदी में कर्मेश्वर महादेव मंदिर पर 51 हजार पंचाक्षरी मंत्र का जाप किया। 500 दीपक से महाआरती की गई। 11100 दीपक से दीप यज्ञ किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों को रुद्राक्ष व प्रसादी वितरण किया गया। समाजसेवी जितेंद्र राव ने बताया कि आयोजन में  पं संजय दवे , राजेश के साथ जन अभियान परिषद ब्लाक समन्वयक शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, समाजिक कार्यकर्ता विरेन्द्र सिंह ने मंत्र जाप करवाया।

यह थे मौजूद

आयोजन में  शिव शम्भू सामाजिक सेवा समिती के  श्याम सुंदर पाटीदार, राजेश शर्मा, घनश्याम पाटीदार, राधेश्याम पाटीदार, शम्भू शर्मा , नवांकुर संस्था करमदी विकास समिति के जितेन्द्र राव, कमलेश सोलंकी, मेंटर राजेश सोलंकी , शिवराज सिंह, लक्ष्मीनारायण सोलंकी, अम्बालाल आदि कई  ग्रामीण उपस्थित थे।

श्री गढ़ खंखाई माताजी मंदिर पर हुए धार्मिक आयोजन

श्री गढ़ खंखाई माताजी
श्री गढ़ खंखाई माताजी मंदिर पर
श्री गढ़ खंखाई माताजी मंदिर पर दीपक से सज्जा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *