वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे खेल सरोकार : राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की टीम में रतलाम रेल मंडल के 6 खिलाड़ी शामिल, स्वर्ण तथा दो कांस्य पदक जीते -

खेल सरोकार : राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की टीम में रतलाम रेल मंडल के 6 खिलाड़ी शामिल, स्वर्ण तथा दो कांस्य पदक जीते

⚫ मंडल रेल प्रबंधक ने किया खिलाड़ियों का सम्मान

हरमुद्दा
रतलाम, 3 जनवरी। भारतीय कुश्ती संघ द्वारा विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश में  आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की टीम में रतलाम रेल मंडल में कार्यरत 6 खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा एक स्वर्ण तथा दो कांस्य पदक जीते।  विजेता खिलाड़ियों का मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार ने सम्मान किया।

विशाखापत्तनम में आयोजित प्रतियोगिता में रतलाम रेल मंडल के वाणिज्य विभाग में टिकट संग्राहक के रूप में कार्यरत रोहित दइया 82 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक, रुपींन गेहलोत 55 किलोग्राम में कांस्य पदक, नितेश मलिक 30 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया, वही मनजीत कुमार ने 86 किलोग्राम, कृष्ण सिरोहा 125 किलो ग्राम वर्ग, प्रदीप तोमर 74 किलोग्राम वर्ग ने भाग लिया था। अंतरराष्ट्रीय पहलवान सत्यदेव मलिक प्रतियोगिता में जूरी के रूप में शामिल थे।

खिलाड़ियों का किया सम्मान

पदक से सम्मानित रोहित, रूपीन, नितेश का मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार ने सम्मान किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीणा, वरिष्ठ मंडल परिचालन अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी, अजय बी ठाकुर इस दौरान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *