वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे खेलो इंडिया एक आयोजन नहीं बल्कि एक आंदोलन : विधायक -

खेलो इंडिया एक आयोजन नहीं बल्कि एक आंदोलन : विधायक

⚫ खेलो इंडिया यूथ गेम्स टॉर्च (मशाल) रैली का रतलाम में हुआ आत्मीय स्वागत

⚫ प्रदेश के 8 शहरों में होंगे 27 खेल

हरमुद्दा
रतलाम 19 जनवरी।  मध्यप्रदेश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजन को लेकर संपूर्ण प्रदेश में खेल वातावरण तैयार करने तथा खेलों में अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ने एवं युवा खिलाड़ियों में ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जिलो में पहुंच रही टॉर्च मशाल रैली गुरुवार को रतलाम पहुंची।

विधायक रतलाम शहर चेतन्य काश्यप  महापौर, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा एवं जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, जिला पंचायत सीईओ जमुना भिड़े, नगर निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट एवं खेल प्रेमियों ने विशाल रैली का आत्मीय अभिनंदन किया।

आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

खेलो इंडिया आयोजन के अंतर्गत झाबुआ से टॉर्च मशाल का रतलाम में प्रवेश हुआ। रतलाम सीमा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर मशाल का स्वागत किया गया। रतलाम जिला मुख्यालय पर मशाल का स्टेडियम मार्केट क्षेत्र में स्वागत किया गया। संचालन आशीष दशोत्तर ने किया।

खेल के क्षेत्र में असीमित प्रतिभाएं

खेलो इंडिया मात्र एक आयोजन नहीं बल्कि एक आंदोलन है । सरकार द्वारा खेलों को पूरा महत्व दिया जा रहा है। खेलों के वृहद आयोजनों से ओलंपिक में देश के अच्छे प्रदर्शन की तैयारियां की जा रही हैं। हमारे देश में खेलों के क्षेत्र में असीमित प्रतिभाएं हैं । शासन का प्रयास है कि कोई भी प्रतिभा अपने सर्वश्रेष्ठ से वंचित नहीं रहे। अपने  देश का नाम रोशन करें इसलिए खेलो इंडिया जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। खेल जीवन का अभिन्न अंग है। हमारे रतलाम में भी कई सारी प्रतिभाएं हैं जो निश्चित रूप से आगे चलकर शहर का नाम और जिले का नाम रोशन करेंगी।

⚫  चेतन्य काश्यप, विधायक, रतलाम

प्रदेश के 8 शहरों में होंगे 27 खेल

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में पहली बार खेल इंडिया यूथ गेम्स आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक हो रहा है। इसमें 27 खेल प्रदेश के 8 शहरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, बालाघाट, मंडला एवं खरगोन में होंगे, जिसमें देशभर के 6000 खिलाड़ी भाग लेंगे। इन खेलों की प्रारंभ श्रंखला में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित शौर्य स्मारक से 7 जनवरी को खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल, शुभंकर एवं थीम थीम सॉन्ग को लांच किया था। संपूर्ण प्रदेश में खेल वातावरण तैयार करने के लिए खेलों में अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ने एवं युवा खिलाड़ियों में उर्जा संचार करने के उद्देश्य से यह आयोजन प्रदेश में खेलों की एक नई इबारत लिखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *