खेल सरोकार : भारत के लिए कांस्य पदक जीता रतलाम के खिलाड़ी ने वर्ल्ड वेटरन्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता में
![](https://harmudda.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20230121_201140-1024x654.jpg)
⚫ मध्यप्रदेश मॉस्टर्स गेम्स एसोसिएशन के खिलाड़ी इंद्रेश पुरोहित और अरुण सिंह
हरमुद्दा
रतलाम, 21 जनवरी। ओमान (मस्कट) में चल रही वर्ल्ड वेटरन्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रतलाम के इंद्रेश पुरोहित और अरुण सिंह ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है।
![](https://harmudda.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20230103_182026.jpg)
मध्यप्रदेश मॉस्टर्स गेम्स एसोसिएशन के सचिव अमानत खान ने हरमुद्दा को बताया कि इंद्रेश पुरोहित ने साथी अरुण सिंह के साथ 70 वर्ष आयु वर्ग में डबल्स वर्ग में भारत के लिए कांस्य पदक जीत कर तिरंगा लहराया। श्री पुरोहित रतलाम रेल मंडल से रिटायर्ड सी सी टी आई है। पुरोहित 11 फरवरी से बनारस में आयोजित होने वाले मॉस्टर्स गेम्स में भी भाग लेंगे।पुरोहित की शानदार उपलब्धि पर मॉस्टर्स गेम्स के संरक्षक अजय सिंह चौहान, अध्यक्ष मुमताज़ खान, कोषाध्यक्ष श्रवण यादव, जिला एथलेटिक्स एसोसीएशन के अध्यक्ष सतीश पुरोहित संयुक्त सचिव इकरार खान, पूरब परवार आदि ने हर्ष व्यक्त किया है