वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे भाजपा पार्षद की दादागिरी : सरेआम निगम कर्मचारी से पार्षद ने की मारपीट, कर्मचारी हुए लामबंद -

भाजपा पार्षद की दादागिरी : सरेआम निगम कर्मचारी से पार्षद ने की मारपीट, कर्मचारी हुए लामबंद

1 min read

नगर निगम आयुक्त ने नहीं दिया कर्मचारियों का साथ

⚫ कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाई, जुलूस लेकर पहुंचे अजाक थाना

⚫ पार्षद के खिलाफ प्रताड़ित ने करवाई अजाक थाने में एफ आई आर

हरमुद्दा
रतलाम, 31 मई। भाजपा से जुड़े लोगों की दबंगई सरेआम होती जा रही है इतना ही नहीं निर्वाचित पार्षद भी बेकाबू हो रहे हैं। भाजपा पार्षद ने कार्यक्रम में सरेआम दादागिरी करते हुए निगम कर्मचारी के साथ मारपीट की इसके बाद गुस्साए कर्मचारी जब निगमायुक्त के पास पहुंचे तो उन्होंने भी कर्मचारियों का साथ नहीं दिया सब कर्मचारी एकजुट होकर अजाक थाने पहुंचे और प्रताड़ित कर्मचारी ने पार्षद के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई।

अजाक थाने के बाहर एकजुट कर्मचारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर में एक बजे स्थानीय होमगार्ड कालोनी में सडक निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के समापन अवसर पर नाश्ता वितरित किया जाना था। नाश्ता लाने की जिम्मेदारी निगम के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हेमन्त बन्दोडिया को दी गई थी। कार्यक्रम के समापन के पश्चात जब नाश्ता नहीं पहुंचा तो वार्ड 29 के भाजपा पार्षद परमानन्द योगी क्रोधित हो गए और निगम कर्मी हेमंत बन्दोडिया पर भड़क गए। अपशब्द कहने लगे।

माफी मांगने और अपशब्द नहीं कहने की बात कही तो और भड़क गया पार्षद

निगम कर्मी बन्दोडिया ने देरी के लिए माफी मांगी। पार्षद को अपशब्द कहने से मना किया तो वे और भडक गए और निगमकर्मी के साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया।

निगमायुक्त ने नहीं दिया कर्मचारियों का साथ

नगर निगम मुख्य द्वार पर निगमायुक्त से चर्चा करते हुए कर्मचारी संगठन

पार्षद द्वारा मारपीट से गुस्साए कर्मचारी जब शिकायत लेकर निगमायुक्त एपी सिंह गहरवार के पास पहुचे तो कर्मचारियों का आरोप है कि निगमायुक्त ने कर्मचारियों का साथ नहीं दिया उन्हें धमकाया भी। जब वरिष्ठ अधिकारी ने कर्मचारियों का साथ नहीं दिया तो सभी कर्मचारी आक्रोशित होकर एकजुट हो गए। नगर निगम कार्यालय में कार्य बंद कर सभी जुलूस के रूप में आजाक थाने पहुंचे।

पुलिस के आला अफसर पहुंचे अजाक थाने

जब नगर निगम आयुक्त ने बात नहीं सुनी तो फिर निकल गए एकजुट होकर अजाक थाने के लिए

कर्मचारियों की नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन के बाद अजाक डीएसपी, स्टेशन रोड टीआई इत्यादि अधिकारी आजाक थाने पर पंहुचे। अजाक पुलिस ने हेमन्त बन्दोडिया की रिपोर्ट पर भाजपा पार्षद परमानन्द योगी के खिलाफ मारपीट और अजाजजा एक्ट के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *