वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे लगातार हो रही बारिश से रिसने लगा दीवारों से पानी, टपकने लगे मकान, सवा तीन इंच बारिश दर्ज -

लगातार हो रही बारिश से रिसने लगा दीवारों से पानी, टपकने लगे मकान, सवा तीन इंच बारिश दर्ज

1 min read

हरमुद्दा
रतलाम, 5 जुलाई। बुधवार रात से बारिश का सिलसिला चल रहा है। लगातार हो रही बारिश से घरों की दीवारों से पानी रिसने लगा है, तो मकानों के टपकने का काम भी शुरू हो गया है। जिले में औसत 86.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक रावटी में पांच इंच से अधिक बारिश हुई है तो सबसे कम आलोट में सवा इंच बारिश हुई।
लगातार हो रही बारिश से आमजन घरों में कैद हो गए। निरन्तर बरसात होने से अच्छे-अच्छे मकान से पानी टपकने लगा है तो दीवारों से भी पानी रिसने लगा है। शुक्रवार को सुबह बारिश से कुछ राहत मिलने पर शहरवासियों द्वारा मकानों की टपकन रोकने के जतन होने लगे। कोई सीमेंट से राला करते रहे तो कोई प्लास्टिक से छतों को ढकते नजर आए। गुरुवार-शुक्रवार की रात से सुबह तक अच्छी बारिश हुई। किसानों की बांछे खिल गई है। समय पर बोवनी हो गई और मानसून भी सक्रिय हो गया।

जिला अब 151.4 मिमी आगे
शुक्रवार को सुबह 8 बजे बीते 24 घण्टों में जिले में 86.2 मिमी बारिश हुई। जिले में अब तक 360.4 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। जबकि गत वर्ष 209 मिमी दर्ज हुई थी। जिला अब 151.4 मिमी आगे है।

रावटी में करीब पांच इंच बारिश
गुरुवार सुबह 8 बजे तक 24 घंटे में जिले में सर्वाधिक वर्षा रावटी में 129 मिमी दर्ज हुई तो सबसे कम आलोट में 39 मिमी बारिश हुई। पिपलौदा में 99 मिमी, जावरा में 109 मिमी, सैलाना में 93 मिमी बारिश, बाजना में 50 मिमी, रतलाम में 77.2 मिमी तथा ताल 92 मिमी बारिश दर्ज हुई।

सैलाना में सर्वाधिक 440 मिमी, आलोट में सबसे कम 252
चालू वर्षा सत्र में जिले में सर्वाधिक वर्षा सैलाना विकासखंड में 440 मिमी, रतलाम विकासखंड में 432.7 मिमी, जावरा में 316 मिमी, पिपलौदा में 3699 मिमी, ताल में 330 मिमी, रावटी में 426 मिमी, बाजना में 255 मिमी, आलोट में 252 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *