वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सामाजिक सरोकार : छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक को 350 वर्ष पूर्ण होने पर वर्ष भर होंगे आयोजन, शौर्य पराक्रम से होंगे रूबरू -

सामाजिक सरोकार : छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक को 350 वर्ष पूर्ण होने पर वर्ष भर होंगे आयोजन, शौर्य पराक्रम से होंगे रूबरू

1 min read

हिंदवी स्वराज उत्सव समिति का हुआ गठन

नगर नगर और गांव-गांव में होंगे प्रेरणादायक आयोजन

हरमुद्दा
रतलाम, 22 अगस्त। छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक को 350 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े कार्यक्रम को उत्सव रूप में मनाने के लिए जिला स्तर पर “हिंदवी स्वराज उत्सव” समिति का गठन किया गया है। जिले के नगर नगर एवं गांव गांव में शिवाजी के शौर्य और पराक्रम को प्रदर्शित किया जाएगा।

समिति के जिला संयोजक अनुराग लोखंडे ने हरमुद्दा बताया कि भारत के हिंदू समाज के आदर्श छत्रपति शिवाजी महाराज का संपूर्ण जीवन प्रेरणादाई रहा है। शिवाजी महाराज ने अपनी दूरदर्शिता, पुरुषार्थ एवं साहस के बल पर प्रतिकूल परिस्थितियों में भी हिंदवी स्वराज की स्थापना की। इसके अंतर्गत सुराज्य एवं सुशासन को बढ़ावा दिया।

जीवन आदर्शों से रूबरू कराएंगे नई पीढ़ी को

श्री लोखंडे ने बताया छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन आदर्शों को नई पीढ़ी व समाज के जन जन तक पहुंचाएंगे। इस उद्देश्य से हिंदवी स्वराज उत्सव समिति का गठन किया गया है। यह समिति पूरे जिले के नगरों तथा गांव में आगामी 1 वर्षों तक शिवाजी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करेगी।

यह है समिति में

श्री लोखंडे ने बताया कि समिति में मनोहर पड़ियार, नरेंद्र त्रिवेदी, गोपाल जोशी, विकास कोठारी, बलवीर सिंह संधू, विनोद शर्मा, अनिल पुरोहित, सुनील दुबे, राकेश सकलेचा, प्रेम सिंह चौधरी, विंपी छाबड़ा, गजेंद्र सिंह चौहान, नीलेश सोनी, आशीष सोनी, विनीता ओझा, ऋतम उपाध्याय, बरखा सोनी, डॉ. गीता दुबे, दिनेश कटारिया, अशोक पाटीदार, विशाल जायसवाल, आरआर नवले, अशोक तावरे, दिलीप पवार, गुलाबराव जगदाले, मन्नालाल पाटीदार, मनोज राउत को लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *