वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे खेल सरोकार : राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए ट्राइबल विभाग की कुश्ती टीम हुई रवाना -

खेल सरोकार : राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए ट्राइबल विभाग की कुश्ती टीम हुई रवाना

खंडवा में ग्रीक रोमन कुश्ती स्पर्धा आज से

हरमुद्दा
रतलाम, 22 अगस्त। मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय कुश्ती ग्रीक रोमन प्रतियोगिता खंडवा में 22 से 25 अगस्त आयोजित की गई। पूरे मध्य प्रदेश जनजाति कार्य विभाग के खिलाड़ी रतलाम से रवाना हुए।

कुश्ती कोच चंद्रशेखर लश्करी ने हरमुद्दा को बताया कि चयनित नौ खिलाड़ियों में सात खेल परिसर  बाजना जिला रतलाम एवं दो खिलाड़ी खरगोन के प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

गत वर्ष चार खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

विभाग की टीम को रतलाम सहायक आयुक्त रंजना सिंह, जिला खेल प्रभारी अजय सिंह बेस, प्राचार्य बाजना मोतीलाल डोडियार, कुश्ती कोच चंद्रशेखर लश्करी, महेंद्र सिंह देवड़ा, चंद्रशेखर रामटेकेकर, शरद जोशी, मनोज यादव एवं जनरल मैनेजर प्रकाश नारायण भाटी ने शुभकामनाएं दी। यह भी उल्लेखनीय है गत वर्ष खेल परिसर बाजना के चार खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतकर पूरे विभाग को गौरवान्वित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *