वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सामाजिक सरोकार : सर्व ब्राह्मण समाज की ब्रह्म युवा इकाई ने किया 101 खेल प्रतिभाओं का सम्मान -

सामाजिक सरोकार : सर्व ब्राह्मण समाज की ब्रह्म युवा इकाई ने किया 101 खेल प्रतिभाओं का सम्मान

1 min read

चंद्रयान-3 इसरो की मुख्य टीम में शामिल रतलाम की प्रतिभाओं ने शहर को किया गौरवान्वित

मुख्य अतिथि ने की 51 हजार, चांदी का ब्रह्म दंड देने की घोषणा

संगठन में ही शक्ति निहीत : जोशी

हरमुद्दा
रतलाम, 28 अगस्त। सर्व ब्राह्मण महासभा की ब्रह्म युवा द्वारा 101 खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। चंद्रयान-3 इसरो की मुख्य टीम में रतलाम की प्रतिभाओं ने शहर को गौरवान्वित किया। टीम में शामिल प्रतिभाओं के पिताश्री द्वय के सम्मान किया ।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के संगठन मंत्री प्रमोद शर्मा द्वारा धर्म ध्वजा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

51 हजार रुपए तथा चांदी का ब्रह्म दंड देने की घोषणा

मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने सभी सम्मानित हुए खिलाडिय़ों  को बधाई एवं शुभकामना दी। चंद्रयान-3 में ब्राह्मण समाज के बच्चोंं की  सराहनीय भूमिका की प्रशंसा की। ब्राह्मण महासभा द्वारा किए जा रहे आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। ऋषियों के सम्मान के लिए 51 हजार रुपए तथा चांदी का ब्रह्म दंड अपनी ओर से दिए जाने की घोषणा की।

ब्राह्मण समाज संगठित होकर करें एकता साथ काम

अध्यक्ष नरेंद्र जोशी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि  युवा प्रकोष्ठ द्वारा समाज की खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया जा रहा है जो सराहनीय कार्य है। ब्राह्मण समाज संगठित होकर एकता साथ काम करें, क्योंकि संगठन में ही शक्ति निहीत है। चंद्रयान-3 इसरो की मुख्य टीम में काम करने वाली रतलाम की बेटी प्रियंका उपाध्याय ने रतलाम शहर को गोरवांवित किया। साथ ही हिमांशु शुक्ला चंद्रयान-3 की टीम में थे। उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इसरो टीम में शामिल प्रतिभा के पिताश्री का सम्मान करते अतिथि

प्रतिभाओं के पिताश्री का किया सम्मान

इस अवसर पर प्रियंका उपाध्याय के पिता श्याम उपाध्याय एवं हिमांशु शुक्ला के पिता चंद्रशेखर शुक्ला का अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, संयोजक शांतिलाल शर्मा,  ओम त्रिवेदी द्वारा शाल श्रीफल एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया।  युवा प्रकोष्ठ के विनय पंड्या के द्वारा ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

शुरुआत में किया माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित

सम्मान समारोह में शामिल समाजजन

अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम जी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम के अतिथि श्री शर्मा,   एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा, डॉ. राजेंद्र शर्मा, श्याम उपाध्यक्ष, राजेश दवे, आर.सी. तिवारी का स्वागत सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, कार्यक्रम संयोजक शांतिलाल शर्मा, ओम प्रकाश त्रिवेदी एवं सदस्यों द्वारा किया गया। संचालन कार्यक्रम के संयोजक शांतिलाल शर्मा ने किया। आभार शैलेंद्र तिवारी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *