वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सामाजिक सरोकार : ‘घर घर तुलसी, हर घर तुलसी अभियान’ अंतर्गत अब तक 41 हजार पौधे वितरित, पौराणिक, धार्मिक, वास्तु और स्वास्थ्य लाभ का महत्व भी समझाया -

सामाजिक सरोकार : ‘घर घर तुलसी, हर घर तुलसी अभियान’ अंतर्गत अब तक 41 हजार पौधे वितरित, पौराणिक, धार्मिक, वास्तु और स्वास्थ्य लाभ का महत्व भी समझाया

अभियान में सवा लाख तुलसी पौधों के वितरण का संकल्प

गुजरात से पौधे मांगल्य मंदिर धर्मक्षेत्र व पंचेड़ आश्रम में लाएं

हरमुद्दा
रतलाम, 30 सितंबर। रतलाम में संचालित ‘घर घर तुलसी ,हर घर तुलसी अभियान’ अंतर्गत 41 हजार पौधों का वितरण किया जा चुका है। अभियान में सवा लाख तुलसी पौधों के वितरण का संकल्प लिया गया है। दस दिवसीय गणेश उत्सव के तहत जगह जगह पांडालो में पौधा वितरण के साथ ही शासकीय दफ्तरों में भी अधिकारियों और कर्मचारियों के घर घर तक तुलसी का पौधा पहुंचाया गया है।

युवा सेवा संघ के अध्यक्ष रूपेश सालवी ने बताया कि मांगल्य मंदिर धर्मक्षेत्र व पंचेड़ आश्रम के सहयोग से श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ एवं महिला उत्थान मंडल, रतलाम के संयुक्त तत्वाधान में 25 दिसंबर को पूज्य बापूजी द्वारा प्रेरित तुलसी पूजन दिवस के निमित्त रतलाम में सवा लाख तुलसी पौधो के वितरण अभियान की शुरुआत की गई है। इसी के तहत प्रथम चरण में 12 सितंबर से तुलसी रथ के माध्यम से 41 हजार पौधा वितरण प्रारम्भ किया गया।

कलेक्ट्रेट कार्यालय में भी वितरित किए पौधे

गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में काटजू नगर एवं राजीव नगर सहित अन्य क्षेत्रों में भक्तों को सेकड़ों पौधे वितरित किये गये। वही जिलाधीश कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कर्मचारियों को उनकी टेबल पर जाकर पौधा वितरित किया गया। सभी वर्ग एवं धर्म के लोगों ने आग्रहपूर्वक तुलसी के पौधों आदर से लिया। पौधा वितरण के साथ नागरिकों को तुलसी के पौधा घर आँगन में लगाने का पौराणिक, धार्मिक, वास्तु और स्वास्थ्य लाभ का महत्व भी समझाया गया।

पौधे वितरित करते हुए

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में करेंगे वितरण

अभियान की शुरुआत के अवसर पर 12 सितंबर को प्रथम चरण में भारत माता उद्यान, अलकापुरी से तुलसी वितरण रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रथ के माध्यम से  41 हजार पौधा वितरण प्रारम्भ किया गया। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

पौधे वितरित करते हुए

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों को तुलसी पौधा वितरण किया जाएगा। रतलाम में सवा लाख निशुल्क तुलसी पौधा वितरण के लिए गुजरात से पौधे मांगल्य मंदिर धर्मक्षेत्र व पंचेड़ आश्रम में लाएं, जहां इन्हें वितरण के लिए तैयार करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *