वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे आक्रोश में चक्का जाम : नाबालिग की हत्या के बाद भड़का आक्रोश, शव को रखकर किया प्रदर्शन, की नारेबाजी,  हुआ चक्काजाम -

आक्रोश में चक्का जाम : नाबालिग की हत्या के बाद भड़का आक्रोश, शव को रखकर किया प्रदर्शन, की नारेबाजी,  हुआ चक्काजाम

लोगों की है की मांग, आरोपियों को दी जाए फांसी, तोड़े जाए उनके मकान

मौके पर पहुंचे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी

समझाईश और आश्वासन के बाद माने

हरमुद्दा
रतलाम, 4 अक्टूबर। नाबालिग के हत्याकांड के मामले में बुधवार को परिजनों, समाजजनो और स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क गया। मृतक का शव सड़क पर रखकर आरोपियों को फांसी की सजा देने की और मकान तोड़ने की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे तक सड़क जाम रही। नगर पुलिस अधीक्षक व तहसीलदार की समझाइश के बाद शव को ले जाया गया।

विस्तृत जानकारी के अनुसार चाकूबाजी में जान गंवाने वाले मृतक विनोद पांचाल का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह किया गया। अंतिम संस्कार के पहले लोगों का आक्रोश भड़क गया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी होने लगी। आक्रोशित लोगो ने साक्षी पेट्रोल पंप के पास शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित लोग आरोपियों को फांसी देने और मकान तोड़ने की मांग कर रहे थे।

कर लिया आरोपियों को गिरफ्तार, दिलवाई जाएगी कड़ी सजा

चक्काजाम की सुचना मिलने पर सीएसपी अभिनव वारंगे, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पंहुचे। उन्होंने आक्रोशित लोगो को समझाइश दी। प्रदर्शनकारियों को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। पुलिस अधिकारियो की समझाइश के बाद लोगो का गुस्सा शांत हुआ और चक्काजाम हटा दिया गया।

हुआ था मामूली बात पर विवाद

उल्लेखनीय है कि मामूली बात पर हुए विवाद में बीती रात 80 फीट रोड क्षेत्र में कुछ लड़को ने 17 वर्षीय नाबालिग युवक विनोद पांचाल की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने वाले आरोपी भी नाबालिग ही हैं, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार विनोद का दो दिन पहले गाड़ी अड़ने की बात पर आरोपियों से विवाद हुआ था। दोनों पक्षों की रंजिश चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *