वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे प्रधानमंत्री की मौजूदगी में मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री लेंगे शपथ -

प्रधानमंत्री की मौजूदगी में मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री लेंगे शपथ

1 min read

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला भी लेंगे शपथ

मंत्रिमंडल की घोषणा होगी बाद में

कई राज्यों के मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद

हरमुद्दा
भोपाल, 13 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मध्य प्रदेश के 19 वें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को होगा। उनके साथ दो उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह भोपाल के मोतीलाल नेहरू ग्राउंड में होगा। आयोजन में पार्टी के देश कई दिग्गज और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव 13 दिसंबर को भव्य समारोह में शपथ लेंगे। उनके समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत भाजपा के दिग्गज नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।

इन राज्यों के मुख्यमंत्री का रहेगा विशेष आतिथ्य

⚫ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

⚫ महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस

⚫ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

⚫ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल

⚫ महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार

⚫ मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह

⚫ मेघालय के सीएम कोनराड सरमा

⚫ नागालैंड के सीएम नेफियू रियो

⚫ नागालैंड के डिप्टी सीएम वाई. पट्टन

समारोह की तैयारी

शपथ ग्रहण समारोह मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगा. इसके लिए कार्यक्रम स्थल सहित पूरे शहर भर में जोर-जोर से तैयारी की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से हजारों की संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही पीएम और नए मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री के स्वागत में जगह जगह शुभकामना के बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। तैयारी का जायजा लेने के लिए कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नव नियुक्त सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा स्टेडियम पहुंचें।

मंत्रिमंडल का गठन भी नहीं

शपथ ग्रहण समारोह बुधवार दोपहर 12 बजे होगा। सीएम डॉ. यादव के साथ उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल शपथ लेंगे। मंत्रिमण्डल का गठन अभी नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *