वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सामाजिक सरोकार : 3 वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर अजाक्स के जिलाध्यक्ष लश्करी ने दिया त्यागपत्र -

सामाजिक सरोकार : 3 वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर अजाक्स के जिलाध्यक्ष लश्करी ने दिया त्यागपत्र

1 min read

अजlक्स की जिला बॉडी हुई भंग

सहयोग देने वालों के प्रति माना आभार

हरमुद्दा
रतलाम, 6 मई। म.प्र. अजाक्स जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर लश्करी ने 3 वर्ष का अपना कार्यकाल पूर्ण होने पर इस्तीफा दे दिया है।  कार्यकाल के दौरान जिन्होंने भी सहयोग किया, उनके प्रति आभार माना है। जिला इकाई भंग कर दी गई है। अब नए अध्यक्ष का चुनाव होगा और नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

श्री लश्करी ने बताया कि 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रांत प्रमुख को त्यागपत्र भेज दिया गया है।  जिला इकाई को भंग कर दी है। जिसमें सभी तहसील भी सम्मिलित है। इसकी सूचना संभाग एवं प्रांत स्तर पर दे दी गई है। शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन होगा जो एक नए जोश के साथ समाज का कार्य करेगी।

उन सभी के प्रति माना आभार

श्री लश्करी ने अपने कार्यकाल के दौरान कई समस्याओं को हल किया। संगठन के सभी पदाधिकारी जिन्होंने साथ दिया। जिन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान किया, उन सभी आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed