वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सूरज का चार पर लगा छक्का : सूरज ने की सिकाई, बाजार जाने वालों को नानी दादी याद आई -

सूरज का चार पर लगा छक्का : सूरज ने की सिकाई, बाजार जाने वालों को नानी दादी याद आई

1 min read

सड़कों पर आवागमन रहा प्रभावित

पहने हुए कपड़े भी शरीर पर दे रहे थे तेज गरमाई

दो पहिया वाहन चलाना हुआ मुश्किल

हरमुद्दा
रतलाम 24 मई। जिले में गर्मी ने रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तल्ख धूप और पूरे दिन लू चलने से लोग परेशान रहे। जहां-तहां लोगों ने राहत के लिए छाए का सहारा लिया और शीतल पेय का सेवन किया। आगामी 5 से 7  दिन तक सूरज से बचने में राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। चार दिन के बाद नौतपा भी शुरू हो जाएगा इस बार तो वह भी खूब तपेगा और आमजन को तप आएगा।


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 29.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि मौसम विभाग में प्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है आगामी चार दिनों तक तापमान लगातार बढ़ेगा। 25 मई से नौतपा भी शुरू हो जाएगा। इसलिए आगामी 5 से 7 दिन तक राहत मिलना मुश्किल है। गर्मी में गर्म हवा चलने से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।

वाहन चलाना हुआ मुश्किल

दोपहर में बाजार में दो पहिया वाहन से आने जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पहने हुए कपड़े भी शरीर पर गरमाई दे रहे थे। ऐसे में वाहन चलाना काफी मुश्किल था। ब्रेक और क्लच का लीवर दबाने में उंगलियां झुलस रही थी।

25 मई से शुरू होगा नौतपा

हर वर्ष ज्येष्ठ माह में 9 दिन भीषण गर्मी पड़ती है, जिसे नौतपा कहा जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार 25 मई से नौतपा शुरू होकर 3 जून तक चलेगा। इस बार नौतपा के दौरान भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। ऐसे में विशेषज्ञों ने खासतौर पर वृद्ध एवं कमजोर व्यक्तियों पर ध्यान देने और कोई परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *