वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे नौतपा दूसरा दिन : बढ़ रही है रात की गर्मी, घट रहा है दिन का तापमान, कई क्षेत्र में हुई बारिश, एक की हुई मौत -

नौतपा दूसरा दिन : बढ़ रही है रात की गर्मी, घट रहा है दिन का तापमान, कई क्षेत्र में हुई बारिश, एक की हुई मौत

अधिकतम तापमान में 2 दिन में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

रात के तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी

बादल और ठंडी हवा से राहत

जिले के क्षेत्र में हुई बारिश

तेज आंधी तूफान से गिरे होर्डिंग और साइन बोर्ड

हरमुद्दा
रतलाम, 26 मई। नौतपा के एक दिन पहले जहां सूरज आग उगल रहा था, वहीं नौतपा के लगने के साथ ही सूरज की गर्मी में नरमी आ गई, लेकिन रात की गर्माहट हर रात बढ़ रही है। इसके कारण आमजन की रात का चैन छीन गया है। रातों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। बादल और ठंडी हवा से थोड़ी राहत का एहसास हो रहा है। मगर आंधी तूफान के चलते एक युवक की मौत हो गई है।

नौतपा  की शुरुआत की एक दिन पहले जहां शहर का तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था संभावना व्यक्त की जा रही थी कि नौतपा में सूरज की तपिश और बढ़ेगी लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ेगा मगर नौतपा की शुरुआत में ही अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मगर रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई।  29.6 डिग्री सेल्सियस बढ़कर नौतपा की शुरुआत में 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो की 2 दिन में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट है वहीं रात का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ चुका है।

मृतक युवक

जिले में आंधी तूफान के चलते जावरा क्षेत्र की बरगढ़ चौपाटी क्षेत्र में होर्डिंग और साइन बोर्ड गिरे। इसके चलते रतलाम मंदसौर मार्ग बाधित भी हुआ। मिली जानकारी के अनुसार जावरा में उड़ कर आए पतरा लगने से शामगढ़ के एक युवक की मौत हो गई जो कि फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार रविदास मोहल्ला शामगढ़ निवासी नीलेश बैरागी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *