वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे फिर से तपाने लगा सूरज : लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से सूरज की गर्मी हुई तेज -

फिर से तपाने लगा सूरज : लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से सूरज की गर्मी हुई तेज

1 min read

दिन का चैन और रात का सुकून छीना

शुक्रवार को दोपहर में हुई 18 मिमी बारिश

हवा चली और गई बिजली

हरमुद्दा
रतलाम, 7 जून। लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से सूरज अपनी गर्मी से फिर तपाने लगा है। आमजन को  विद्युत कटौती गर्मी में परेशान किए हुए हैं।  शुक्रवार को दोपहर में बारिश भी हुई। बारिश के पहले हवा चली और बिजली चली गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं रात का पारा 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्री मानसून की बारिश 18 में में दर्ज की गई।

शुक्रवार को सुबह से ही सूरज ने अपना रूद्र रूप अख्तियार कर लिया था। नौतपा में राहत देने के बाद 7 जून को सूरज ने फिर अपने जलवे दिखाने शुरू कर दिए। दिन ही नहीं रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। लोकसभा चुनाव परिणाम वाले दिन 4 जून को जहां अधिकतम तापमान 41.6 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं 7 जून को अधिकतम 43.5 और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बढ़ती हुई तपिश के चलते दिन का चैन और रात का सुकून फिर छीनने लगा है।

18 मिमी  बारिश हुई दर्ज

शुक्रवार को दोपहर में 1 बजे से ही लगने लगा था कि 3 बजे तक बारिश हो सकती है और वैसा ही हुआ। धीरे-धीरे बादलों का डेरा जमने लगा। उमस बढ़ने लगी। 3 बजे बाद शहर में तेज हवा चली और झमाझम बारिश हुई जिसे मौसम विभाग ने 18 मिमी दर्ज किया।

चली हवा गई बिजली

हवा चलने के साथ ही कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। आमजन परेशान होते रहे चौकी पर फोन लगाते रहे मगर कोई फोन उठाने वाला नहीं 1912 पर भी फोन लगाए गए मगर तीन-तीन मिनट तक संगीत सुनने के अलावा कुछ नहीं मिला। फिर कोशिश हुई तब जाकर 4:30 बजे फोन लगा और 10 मिनट बाद शहर के दक्षिणी क्षेत्र त्रिवेणी झोन तरफ विद्युत प्रदाय शुरू हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *