वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे धर्म संस्कृति : भगवान श्री नागेश्वर एकलिंग नाथ महादेव का हुआ सहस्त्रधारा अभिषेक, श्रृंगार कर उतारी आरती -

धर्म संस्कृति : भगवान श्री नागेश्वर एकलिंग नाथ महादेव का हुआ सहस्त्रधारा अभिषेक, श्रृंगार कर उतारी आरती

1 min read

श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज द्वारा गंगा आश्रम में आयोजन

पांच भू देवों ने किया मंत्रोच्चार

मुख्य यजमान का किया स्वागत सम्मान

हरमुद्दा
रतलाम 6 अगस्त। श्रावण के तीसरे सोमवार के अवसर पर श्री नागेश्वर एकलिंग नाथ महादेव का सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया। श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज द्वारा हुए आयोजन में भगवान का आकर्षक श्रंगार कर आरती की गई। आयोजन के मुख्य यजमान पण्ड्या दम्पत्तिद्वय का समाज द्वारा सम्मान किया गया।

श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज रतलाम के अध्यक्ष सुरेश जोशी ने हरमुद्दा को बताया कि श्री त्रिवेदी मेवाडा ब्राह्मण समाज रतलाम के गंगा आश्रम स्थित भगवान नागेश्वर एकलिंग नाथ महादेव का सहस्त्रधारा अभिषेक के मुख्य यजमान प्रबोध-शोभा पंड्या एवं अभिजीत-आरती पंड्या दम्पत्ति थे। पांच भू देवों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ सहस्त्र धारा अभिषेक करवाया गया।

मंत्रोच्चार करते हुए भूदेव

यजमान दम्पत्ति का किया सम्मान

धार्मिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सुधीर भट्ट परतापुर ने मुख्य यजमान पंड्या दम्पत्तिद्वय का शाल श्रीफल एवं भगवान नागेश्वर के चित्र भेंट कर सम्मान किया गया। गंगा आश्रम परिसर में नवीन सभागृह के निर्माण के लिए पंड्या परिवार कुशलगढ़ द्वारा पूर्व में ₹5000 एवं अब  6,000 रुपए प्रदान करते हुए 11 हजार रुपए का सहयोग दिया। सभी समाजजन ने आरती के पश्चात भोजन प्रसादी ग्रहण की।

आयोजन में मौजूद समाज

यह थे मौजूद

आयोजन में श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य जितेंद्र भट्ट, हरिओम प्रकाश जोशी, भैरव शंकर व्यास, मनकामनेश्वर जोशी, शकुंतला त्रिवेदी, समाज की कार्यकारिणी के सदस्य, समाजजन एवं श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *