वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे धर्म संस्कृति :  शहर और भक्तों के हाल जानने निकलेंगे श्री गढ़ कैलाश महादेव -

धर्म संस्कृति :  शहर और भक्तों के हाल जानने निकलेंगे श्री गढ़ कैलाश महादेव

1 min read

श्रावण  के अंतिम सोमवार पर  शुरू हुए विभिन्न आयोजन

गंगा आश्रम में शुरू हुआ श्रावणी उत्सव

1111 दीपों से की जाएगी गढ़ कैलाश महादेव की महाआरती

शहर में रहेगा रक्षाबंधन उत्सव का उल्लास

हरमुद्दा
रतलाम, 19 अगस्त। श्रवण का अंतिम दिन अंतिम सोमवार पर शहर में शिव भक्तों की धूम मचेगी।  शिवालयों में धार्मिक आयोजन होंगे। शहर एवं भक्तों के हाल जानने के लिए श्री गढ़ कैलाश महादेव शाही ठाट बाट के साथ निकलेंगे। भद्रा समाप्ति के पश्चात शहर में रक्षाबंधन पर्व का उल्लास भी छाया रहेगा।

सावन के अंतिम सोमवार पर शिव भक्तों के साथ रिश्तो को निभाने वालों की धूम मचेगी। सोमवार को सुबह से ही शहर के सवालों में ओम नमः शिवाय के साथ शिव भजनों की स्वर लहरिया  शुरू हो गई। मंदिरों में अभिषेक पूजन शुरू हो गए। सर्व ब्राह्मण समाज के पुष्पेंद्र जोशी के नेतृत्व में  श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के गंगा आश्रम में श्रावणी  उत्सव शुरू हुआ। सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों ने विधि विधान से पूजन किया।

गंगा आश्रम में श्रावणी के लिए पूजन करते भूदेव

1111 दीपों से होगी महादेव की आरती

अमृत सागर  किनारे स्थित शहर के प्राचीन श्री गढ़ कैलाश महादेव मंदिर से सावन मास के आखिरी सोमवार को परंपरानुसार शाही ठाठ बाट के साथ महादेव की सवारी निकाली जाएगी। दोपहर दो बजे कलेक्टर एसपी द्वारा पूजन अर्चन  के पश्चात  गाजे-बाजे के साथ शाही सवारी शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। पालकी में सवार होकर महादेव शहर भ्रमण कर भक्तों के हाल जानेंगे। शाम को 1111 दीपों से महाआरती की जाएगी।  धर्मनिष्ठ अशोक पोरवाल भी इष्ट मित्रों को फोन लगाकर भक्तों से शाही सवारी में शामिल होकर आशीर्वाद लेने का आह्वान कर रहे हैं।

दोपहर बाद शुरू होगा रक्षाबंधन उत्सव

पूर्णिमा सोमवार को रक्षाबंधन पर अभी सांस्कृतिक  उल्लास के साथ मनाया जाएगा। दोपहर तक भद्रा होने के कारण उत्सव की शुरुआत नहीं होगी दोपहर 1:30 बजे के बाद भद्रा  समाप्ति के पश्चात रक्षाबंधन उत्सव मनाया जाएगा। उत्सव को मनाने के लिए रात 9  बजे तक श्रेष्ठ समय बताया गया है। बहनों द्वारा भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा जाएगा उत्सव मनाने के लिए बाजारों में काफी चहल पहल है मिठाई के साथ ही घेवर और फीणी  की बिक्री जमकर हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *