वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे पत्रकार वार्ता : हर राज्य और हर जिले में खुलेगी शहीद भगत सिंह सेवादल एनजीओ की ब्रांच -

पत्रकार वार्ता : हर राज्य और हर जिले में खुलेगी शहीद भगत सिंह सेवादल एनजीओ की ब्रांच

पत्रकारों से चर्चा करते हुए पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित जितेंद्र सिंह शंटी ने कहा

श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी के आयोजन में शामिल होने के लिए आए थे श्री शंटी

जीवन में हुई घटना ने सेवा की ओर करवाया रुख

कोविड काल के दौरान संस्था द्वारा 4000 से अधिक व्यक्तियों का किया अंतिम संस्कार

समिति की ओर से किया गया अभिनंदन

हरमुद्दा
रतलाम, 15 सितंबर। वर्ष 1997 से शहीद भगत सिंह सेवादल एनजीओ गतिविधियां संचालित कर रहा है। वर्ष 2025 से हर राज्य के हर जिले में एनजीओ की शाखा शुरू करने की योजना है। अभी यह पांच देशों में है।

यह बात पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित जितेंद्र सिंह शंटी दिल्ली ने रतलाम के श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में घटित एक घटना ने उन्हें सेवा गतिविधियों की ओर मोड़ दिया। वर्ष 1997 में उनके द्वारा एनजीओ की स्थापना की गई। संस्था द्वारा निशुल्क एंबुलेंस सेवा, लावारिस शव का अंतिम संस्कार और जरूरतमंदों को रक्तदान के माध्यम से रक्त उपलब्ध करवाया जाता है। 2015 में नेपाल में आए भूकंप, चेन्नई  में आई बाढ़ वर्ष 2018 में केरल में आई बाढ़ में एनजीओ ने अपनी सेवाएं दी थी। कोविड काल के दौरान संस्था द्वारा 4000 से अधिक व्यक्तियों का अंतिम संस्कार किया गया। इन्हीं सेवाओ के लिए भारत सरकार द्वारा 2021 में आपको पदमश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। आपने 100 से अधिक बार रक्तदान किया है, इसलिए डोनर सिंह के नाम से भी पहचाना जाता है।

समाज सेवियों को किया जाता है राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित

रतलाम आए श्री शंटी ने कहा कि उनकी संस्था द्वारा प्रतिवर्ष शहीद ए आजम भगत सिंह राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार भी समाज कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है। अभी तक अक्षय कुमार, लारा दत्ता, उदित नारायण, कपिल देव, मीका सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को यह सम्मान दिया जा चुका है। आपका एनजीओ 26 जनवरी के अवसर पर नई दिल्ली में सद्भावना साइकिल यात्रा का भी आयोजन करता है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जनचेतना फैलाना है। श्री शंटी नई दिल्ली के शाहदरा विधानसभा से नई दिल्ली विधानसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।

किया गया अभिनंदन

पत्रकारों से चर्चा के दौरान श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी के अध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग, सचिव अजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा भी मौजूद रहे। इस दौरान समिति की ओर से शंटी का अभिनंदन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *