वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सिंगोली में विश्‍व आदिवासी दिवस मनाएंगे 9 को -

सिंगोली में विश्‍व आदिवासी दिवस मनाएंगे 9 को

हरमुद्दा
नीमच, 8 अगस्‍त। विश्‍व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में भी शुक्रवार को दोपहर एक बजे मण्‍डी प्रांगण सिंगोली में आदिम जाति कल्‍याण विभाग नीमच द्वारा विश्‍व आदिवासी दिवस आयोजित किया गया हैं। जिला संयोजक आदिम जाति कल्‍याण राकेश राठौर ने सभी आ‍मंत्रितजनों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया हैं।

जिले में अब तक 665 मिमी औसत वर्षा दर्ज
नीमच, 8 अगस्‍त। जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक 665 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। नीमच में 737 मि.मी. मनासा में 678 मि.मी. एवं जावद में 580 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 498.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। नीमच में 670 मि.मी. मनासा में 366 मि.मी. एवं जावद में 460 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई थी।
जिले में 8 अगस्‍त को प्रात: 8 बजे समाप्‍त हुए पिछले चौबीस घन्‍टो के दौरान औसत 27.9 मि.मी.वर्षा दर्ज हुई हैं। नीमच में 39 मिमी. मनासा में 18.8 मि.मी. एवं जावद में 26 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *