उपलब्धि सरोकार : रतलाम मंडल को मिला आदर्श मंडल के लिए आचार्य महावीर प्रसाद चल वैजयंती पुरस्कार

⚫ अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद को रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक

⚫ रेल भवन में 154वीं रेलवे बोर्ड राजभाषा कार्यान्वयन समिति की हुई बैठक

हरमुद्दा
रतलाम, 20 मार्च। रेल भवन में 154वीं रेलवे बोर्ड राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया, इस बैठक की अध्यक्षता श्री सतीश कुमार अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी रेलवे बोर्ड ने की। इस बैठक के बाद आयोजित समारोह में श्री सतीश कुमार द्वारा राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट  कार्य करने वाले क्षेत्रीय रेलवे, मंडलों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

जनसंपर्क अधिकारी-रतलाम मंडल खेमराज मीना ने बताया कि रेलवे बोर्ड में आयोजित इस समारोह में अध्यक्ष एवं मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी रेलवे बोर्ड  सतीश कुमार द्वारा रतलाम मंडल को राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आधार वर्ष 2023 हेतु आचार्य महावीर प्रसाद चल  वैजयंती पुरस्कार,  अपर मंडल रेल प्रबंधक  अशफाक अहमद को प्रदान किया गया। 

प्रमाण पत्र और नकद राशि

सम्मान प्राप्त करते हुए

इसके साथ ही श्री अहमद को राजभाषा के क्षेत्र में रतलाम मंडल पर किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए  रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक से सम्मानित किया गया। श्री अहमद को राजभाषा रजत पदक के अंतर्गत  रजत पदक, प्रमाण पत्र तथा नकद राशि प्रदान की गई।

प्रयोग प्रसार में उत्कृष्ट प्रदर्शन

राजभाषा के विकास के साथ ही इसके प्रयोग- प्रसार में किये गये उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रतलाम मंडल को रेलवे बोर्ड स्तर पर एक साथ दो-दो सम्मान मिलना, रतलाम मंडल के साथ ही पश्चिम रेलवे के लिए भी एक विशिष्ट उपलब्धि है। इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार ने हर्ष जताते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *