वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे श्री नागेश्वर एकलिंग नाथ महादेव का सहस्रधारा अभिषेक आज -

श्री नागेश्वर एकलिंग नाथ महादेव का सहस्रधारा अभिषेक आज

हरमुद्दा
रतलाम, 12 अगस्त। श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के गंगा आश्रम स्थित श्री नागेश्वर एकलिंग नाथ महादेव मंदिर में श्रावण उत्सव धार्मिक उल्लास एवं उमंग के साथ मनाया जा रहा है। उत्सव के क्रम में 12 अगस्त सावन के अंतिम सोमवार को भगवान का सहस्रधारा अभिषेक किया जाएगा।

समाज अध्यक्ष मनकामनेश्वर जोशी एवं सचिव प्रकाश उपाध्याय ने बताया सहस्रधारा अभिषेक के मुख्य अजमान महेश कुमार पिता मोहनलाल जोशी सैलन वाले होंगे। सहस्रधारा अभिषेक के तहत 12 अगस्त को सुबह 10:00 बजे पूजन होगा। 10:30 बजे सहस्त्रधारा अभिषेक प्रारंभ होगा। 12:30 बजे महाआरती होगी। महाआरती के पश्चात भोजन प्रसादी होगी।

समाजजनों से शामिल होने का आह्वान

समाज के संरक्षक गंगाराम6 आठमिया, कोषाध्यक्ष ब्रजेन्द्र नंदन मेहता, उपाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, डॉ. ओपी जोशी, संगठन सचिव अनिल कुमार भट्ट, नर्मदा शंकर भट्ट, संयुक्त सचिव अक्षयवट प्रसाद मेहता, प्रवक्ता सत्यदीप भट्ट, सदस्य भारत किशोर त्रिवेदी, हरिवंश शर्मा, सुरेश जोशी, पुष्पेंद्र जोशी ने समाजजनों से आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *