वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे ॐ नमः शिवाय से गूंजा गंगा आश्रम, श्री नागेश्वर एकलिंग नाथ महादेव का हुआ सहस्रधारा अभिषेक -

ॐ नमः शिवाय से गूंजा गंगा आश्रम, श्री नागेश्वर एकलिंग नाथ महादेव का हुआ सहस्रधारा अभिषेक

1 min read

हरमुद्दा
रतलाम, 12 अगस्त। सावन के अंतिम सोमवार को श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के गंगा आश्रम परिसर ॐ नमः शिवाय के जयकारों से गूंज उठा। मंत्रोच्चार के श्री नागेश्वर एकलिंग नाथ महादेव सहस्रधारा अभिषेक किया गया। धार्मिक आयोजन में हर के महिला पुरुष, युवक-युवतियों व बच्चे उत्साह व उमंग के साथ शामिल हुए।
श्री नागेश्वर एकलिंग नाथ महादेव मंदिर में श्रावण के धार्मिक उल्लास एवं उमंग में सोमवार को भगवान का सहस्रधारा अभिषेक मुख्य यजमान महेश कुमार पिता मोहनलाल जोशी एवं धैर्य पिता महेशकुमार जोशी सैलाना वाले ने विधि- विधान से पूजन अर्चन कर सहस्रधारा अभिषेक किया। अभिषेक में समाजजनों ने उत्साह के साथ ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय का उच्चारण कर भगवान का अभिषेक किया।

आकर्षण श्रृंगार कर की महाआरती 

IMG_20190812_183048

अभिषेक के पश्चात भगवान श्री नागेश्वर एकलिंग नाथ महादेव का आकर्षण श्रृंगार कर महाआरती की गई। महाआरती के पश्चात प्रसादी का वितरण हुआ।

IMG_20190812_183133

यह थे शामिल
समाज अध्यक्ष मनकामेश्वर जोशी, सचिव प्रकाश उपाध्याय, गंगाराम आठमिया, जितेंद्र प्रकाश भट्ट, हरि ओम प्रकाश जोशी, दामोदर जोशी दीनदयाल त्रिवेदी, ब्रजेन्द्र नंदन मेहता, मनोहर लाल शर्मा, डॉ. ओपी जोशी, अनिल कुमार भट्ट, नर्मदा शंकर भट्ट, अक्षयवट प्रसाद मेहता, सत्यदीप भट्ट, भारत किशोर त्रिवेदी, हरिवंश शर्मा, सुरेश जोशी, पुष्पेंद्र जोशी, रामकृष्ण जोशी उज्जैन, संजय कुमार हातोद, बड़नगर धामनोद सैलाना पालिया आदि स्थानों से समाजजन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *